हिसार,13 मई।अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि निर्माण की बात हो,या जम्मू-कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने की बात, पाकिस्तान के अंदर तक घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की बात हो या दुनिया के 177 देशों में  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  के रूप में मनाया जाना, यह सब भारतीय जनता पार्टी के कार्य काल मे ही संभव हो सका है। भारत का नाम दुनिया मे सम्मानजनक रूप से लिया जाने लगा है। यह बात शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन को लेकर की जा रही बूथ स्तर की बैठकों में कहे।

अर्बन मंडल के 6 बूथों की बैठक  पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में  आयोजित की गई। बैठक का संयोजन राज कुमार शर्मा, संजीव रेवड़ी ने किया । बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुशील बुडाकिया ने की। सब्जो मंडी मंडल के पांच बूथों की बैठक बारह क्वाटर रॉड स्थित सेण्ट गौतम स्कूल में आयोजित की गई। कार्यक्रम का संयोजन सुशील महंच, ईश्वर सैनी, सुरेन्द्र सैनी के संयोजन में व बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा ने की। शहरी मंडल के चार बूथों की बैठक कबीरदास चौक मंदिर में आयोजित की गई। बैठक का संयोजन ओम प्रकाश दुग्गल ने किया व बैठक की अध्यक्षता विकास जैन ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि जीजेयू में 21 मई को आयोजित होने वाला पन्ना प्रमुख सम्मेलन ऐतिहासिक होगा । पन्ना प्रमुखों की नियुक्तियों के बाद पन्ना समतियो का गठन करने की योजना है।निकाय मंत्री ने कहा
कि हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि भाजपा के मुकाबले कोई दूसरी पार्टी खड़ी नही दिखाई दे रही।पार्टी का सुदृढ़ संगठन पार्टी के निष्ठावान, मेहनती व ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की बदौलत बनना सम्भव हो सका है।इस अवसर पर पार्षद भूप सिंह
रोहिल्ला, पार्षद उम्मेद सिंह खन्ना, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष मलोहत्रा, सुरेश गोयल धूप वाला, राम चन्द्र गुप्ता, ईश्वर नाडा, विनोद गोयल, महावीर , रामावतार गर्ग, प्रवीण कुमार, रतन गोयल, प्रवीण मित्तल, राजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!