गली गली तक हुई भाजपा की पहुंच  : धनखड़   

— हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ के विधानसभा क्षेत्र प्रवास का गुहला व कैथल हलके से हुआ आगाज
– हिंदू संस्कृति ने सहिष्णुता के साथ हर अच्छी विचारधारा का किया स्वागत
— केरला स्टोरी फिल्म पर हर परिवार और मंच पर मंथन जरूरी
— मोदी-मनोहर सरकार की नीतियों का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य

चंडीगढ़, 12 मई। देश हित की नीतियों के साथ आगे बढ़ रही भाजपा की गली -गली तक पंहुच हो रही है। आज हर वर्ग अपने आपको भाजपा के साथ जोड़कर गौरवान्वित अनुभव कर रहा हैै । हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने शुक्रवार को गुहला व कैथल विधानसभा क्षेत्रों से अपने विधानसभा प्रवास कार्यक्रम का आगाज करते हुए यह बात कही। धनखड़ ने कहा कि हिंदू संस्कृति में जन्म लेना गौरव की बात है। हिंदू संस्कृति ने सहिष्णुता के साथ हर अच्छी विचारधारा का स्वागत किया है।  एक विशेष दूसरी संस्कृति हिंदू संस्कृति के प्रति इतनी आक्रंता क्यों है। केरला स्टोरी जैसी फिल्म पर हर परिवार में व हर मंच पर मंथन करने की जरूरत आ पड़ी है।

 योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे

 धनखड़ ने कहा कि 30 मई को भाजपा की केंद्र में लोकप्रिय मोदी सरकार के सेवाकाल के नौ वर्ष पूरे हो रहे हैं । पीएम मोदी का आह्वान रहा है कि सरकार और संगठन सहयोगी की भूमिका निभाते हुए अंतिम पात्र व्यक्ति तक लोकहित की योजनाओं का लाभ पहंचाएं। विधानसभा प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं से लोकहित की नीतियों के क्रियान्वयन बारे में फीडबैक लिया जाएगा, संगठन को पन्ना प्रमुख से आगे बढ़ते हुए पन्ना समिति तक ले जाने के बारे में चर्चा होगी। विपक्ष के भ्रामक प्रचार का जवाब दिया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सेवा ही संगठन है। भाजपा कार्यकर्ता के लिए पार्टी से पहले देश है।

– भाजपा ने किसानों को सबसे ज्यादा मुआवजा दिया – धनखड़

 धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस के  पूर्व मुख्यमंत्री किसान हितों के खोखले दावे कर रहे हैं। उनके राज में किसानों को राहत के नाम पर  अढ़ाई-अढ़ाई रुपये के चेक दिए जाते थे। कांग्रेस ने दस साल मेंं 1100 करोड़ रूपये मुआवजा किसानों को दिया। जबकि भाजपा के सेवाकाल में किसानों को 11 हजार करोड़ रूपये मुआवजा दिया गया है। किसानों को आपदा प्रबंधन नीति के तहत फसल खराबे का प्रति एकड़ 15 हजार रूपये मुआवजा दिया जा रहा है। बीमा और भावांतर भरपाई योजनाओं के माध्यम से े किसानों को जोखिम फ्री किया गया है।

 राहुल गांधी को ढूंढ रहे हैं राजस्थान के किसान – बोले धनखड़

 धनखड़ ने कहा कि राहुल गांधी ने राजस्थान विधान सभा  चुनाव प्रचार में किसानों से कर्ज माफी , फसलों की एमएसपी पर खरीद जैसे अन्य वादे कर किसानों के वोट लिए थे। साढ़े चार साल होने को हैं कांग्रेस ने अभी तक वादे पूरे नहीं किए हैं। राजस्थान के किसान राहुल गांधी को ढूंढ रहे हैं। धनखड़ ने कहा कि झूठे वायदे कर मुकरना कांग्रेस के डीएनए में है। हरियाणा में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री  स्वामीनाथन आयोग पर अपनी तैयार रिपोर्ट भी लागू नहीं करवा पाए। अब किसान हित की बात करते हैं।

 प्रवास के निमित्त चीका बॉर्डर पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। श्री सनातन धर्म महावीर दल प्रबंधन कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। कैथल रोड चीका स्थित श्री कृष्ण गोपाला गौ सेवा सदन सभा द्वारा चलाई जा रही गौशाला में प्रदेश अध्यक्ष ने गायों को चारा खिलाया। इसके बाद धनखड़ ने गाँव थेह मुकेरिया गुरुद्वारा मैनी साहिब में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की। इस अवसर पर उपस्थित बंधुओं से विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद भी किया।  इस मौके पर उनके साथ कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, रवि तारांवाली, जिला मीडिया प्रमुख राज रमन दीक्षित मौजूद रहे।

Previous post

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अनिल विज ने इंटरनेशनल नर्सेज दिवस के अवसर पर दी शुभकामनाएं

Next post

पहरावर की जमीन पर पहले बनेगा परशुराम मन्दिर फिर बनेगा शिक्षा का मन्दिर – जयहिन्द

You May Have Missed

error: Content is protected !!