पहरावर के फैसले पर जीएल शर्मा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

16 एकड़ जमीन गौड़ ब्राह्मण सभा को 33 साल की लीज पर देने का सरकार ने किया है फैसला
कई ब्राह्मण संस्था के पदाधिकारियों ने मिठाई बांट कर जताई खुशी

गुरुग्राम। रोहतक के गांव पहरावर में नगर निगम की 16 एकड़ जमीन गौड़ ब्राह्मण सभा को 33 साल की लीज पर देने के सरकार के फैसले परहरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरियाणा डेयरी सहकारी प्रसंघ के पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। फैसले की खुशी में कई ब्राह्मण संस्थाओं के पदाधिकारी जीएल शर्मा के सेक्टर 15 पार्ट दो स्थित आवास पर पहुंचे और एक अपनी खुशी का इजहार किया।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने कहा कि इस फैसले ने यह साबित कर दिया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की करनी और कथनी में कोई फर्क नहीं है। प्रदेश की जनता से किए वादों को मुख्यमंत्री पूरी तत्परता के साथ पूरा कर रहे हैं। पहरावर किस जमीन का मसला इस बात का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि दिसंबर महीने में करनाल में हुए ब्राह्मण महाकुंभ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहरावर की जमीन गॉड ब्राह्मण सभा को लीज पर देने की घोषणा की थी, जिसे सरकार ने पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार की कथनी करनी को लेकर भ्रम फैलाने वाले कुछ लोगों, खासकर पहरावर की जमीन के मसले पर ब्राह्मण समाज को गुमराह करने वालों के मुंह पर करारा तमाचा है।

शर्मा ने कहा कि इसके साथ ही सरकार ने पिछड़ा वर्ग ए को भी आरक्षण का लाभ दिया है। इससे साबित होता है मुख्यमंत्री प्रदेश में हर वर्ग के हितों के फैसले कर रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने साढे आठ साल के शासन के दौरान प्रदेश का बिना भेदभाव के विकास किया है, हर वर्ग के कल्याण के काम किए हैं।

उनके आवास पर पहुंचे विभिन्न ब्राह्मण संस्थाओं के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के साथ जीएल शर्मा का आभार जताया। आदर्श ब्राह्मण सभाअध्यक्ष, आरपी कौशिक, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा नारनौल, महेश वशिष्ठ, सोमदत्त वशिष्ठ, प्रतीक शर्मा, अनमोल भारद्वाज, जेके सिलोखरा, बृजमोहन कौशिक उपाध्यक्ष, श्री परशुराम ब्राह्मण सभा अशोक विहार उपाध्यक्ष अजीत भारद्वाज, उपाध्यक्ष मदन भैंसरु कलां( झज्जर), विजय शर्मा, रोहतक से प्रवीण मुदगिल, धर्मबीर शर्मा, नीरज वत्स, डॉ अनिल शर्मा, जीतेंद्र अत्रि,, शुभम भारद्वाज ने कहा कि कुछ लोगों ने समाज को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन जीएल शर्मा इस मसले पर लगातार सक्रिय रहे। करनाल में मुख्यमंत्री ने जमीन को लेकर घोषणा की ओर अब उसे पूरा कर दिया है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!