नेशनल हाईवे पर सिरोही बहाली टोल पर लड़कों ने कुछ नौजवानों को लाठी-डंडों से पीटा

टोल मैनेजर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। राष्ट्रीय राजमार्ग 148 बी पर बने सिरोही बहाली टोल प्लाजा पर गुरुवार शाम को हुए लड़ाई झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लड़के अन्य युवाओं को बुरी तरह लाठी-डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह अभी पुष्टि नहीं हुई है कि मारने वाले कौन थे और पीटने वाले कोन।

वीडियो के अनुसार टोल कर्मचारियों द्वारा युवाओं के साथ मारपीट की गई। जबकि टोल मैनेजर कृष्ण त्यागी ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया है कि बोलोरो कैंपर गाड़ी सवार युवाओं ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। भागते समय जान से मारने की धमकी दी है।

टोल मैनेजर का आरोप है कि उसके पास देसी कट्टा भी था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर प्रत्यक्षदर्शी लोगों का कहना है कि आए दिन टोल कर्मचारी सरेआम गुंडागर्दी करते रहते हैं। यहां पर अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता है और रोज पुलिस आती है।

जानकारी के अनुसार एक सफेद रंग की बोलेरो कैंपर गाड़ी नारनौल से टोल पर आई। जिसमें 4 लड़के कैंपर में पीछे खड़े थे। इनमें से एक लड़के के हाथ में बीयर की खाली बोतल थी जिसे उसे टोल के कर्मचारी पर फेंक कर मारी। गाड़ी टोल बूथ तोड़कर नांगल चौधरी की तरफ भागी। एक व्यक्ति के हाथ में देसी कट्टा भी था।

इसके बाद वही गाड़ी वापिस टोल पर आई तथा दूसरे बूथ को तोड़कर नारनौल की तरफ भागी। तेज गति से भगाने के कारण गाड़ी पलट गई। उसके बाद मार पिटाई हुई। यूको के हाथ में हथियार था या नहीं इसकी पुष्टि सीसीटीवी कैमरे के द्वारा ही हो सकती हैं। सीसीटीवी कैमरों से पूरी घटना का विवरण भी पता लगाया जा सकता है।

You May Have Missed