भारत सारथी

गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम नगर निगम ने इन दिनों अवैध होर्डिंग यूनीपोल हटाओ अभियान छेड़ा हुआ है। जिसके तहत निगम क्षेत्र के विभिन्न कॉलोनी और सड़कों से कई दर्जन अवैध होर्डिंग, यूनीपोल को हटाया गया है, वही लाखों रुपए जुर्माने के तौर पर भी अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ ठोका है। जिसको लेकर जहां होर्डिंग माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं निगम में बैठे भ्रष्ट अधिकारियों के मन मैं भी इस बात का डर बना हुआ है कि कहीं उनकी पोल ना खुल जाए।

क्योंकि इन दिनों जो भी निगम अधिकारी अवैध यूनीपोल होल्डिंग्स हटाकर वाहवाही लूट रहे हैं। कहीं ना कहीं निगम में बैठे भ्रष्ट अधिकारियो, पार्षदों और हार्डिंग माफियाओं की मिलीभगत से ही लगे हुए थे। जिनसे वे अभी तक सब मिल बांट कर सरकार को चूना लगाकर अपनी जेबें भर रहे थे। जिनकी शिकायत भी जिला प्रशासन से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री तक भी पहुंची हुई थी फिर भी वरिष्ठ अधिकारी शिकायतों को दबाकर धन बटोरने में लगे हुए थे।

वहीं अवैध होर्डिंग के मामले में निगम वे चंडीगढ़ सचिवालय में भी आम चर्चा रही है कि इनमें जहां होल्डिंग्स माफियाओं की विज्ञापन समिति के चेयरमैन व निगम कमिश्नर से भी साठगांठ चल रही थी। जिन की मिलीभगत के चलते ही दर्जनों शिकायतें पहुंचने के बाद भी निगम कमिश्नर उन पर हाथ नहीं डाल रहे थे। जिसके बारे में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार डागर ने एक दफा प्रेस नोट के माध्यम से सीएम के ओएसडी जवाहर यादव पर भी सरकारी की संपत्ति का दुरुपयोग करने पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। वही कांग्रेसी नेता पंकज डावर ने भी सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग कर राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले बीजेपी नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की थी। लेकिन फिर भी निगम में बैठे लापरवाह भ्रष्ट अधिकारियों के सर पर जूं तक नहीं रेंगी थी। जबकि वहीं रूल कानून पहले थे और वही नियम और कानून अब है।

जबकि इस बारे में जेएमडी अधिकारी भी एक प्रेस नोट जारी कर उन्होंने भी क्षेत्र में लगे हुए काफी अवैध यूनीपोल के बारे में भी निगम अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि उनको जल्द हटाया जाए। वही अभी भी शहर में देखा जाए तो सैकड़ों की तादाद में यूनीपोलो पर अवैध विज्ञापन लगे हुए सरकार को चूना लगा रहे हैं। तथा बीजेपी के बड़बोले नेताओं के भी बधाई संदेश के वॉर्डिंग्स काफी तादाद में लगे हुए शहर की सुंदरता को बदरंग कर रहे हैं।

error: Content is protected !!