भूपेंद्र सिंह हुड्डाचौधरी उदयभान के नेतृत्व और कांग्रेस की नीतियों में जताई आस्था

हरियाणा में बाकी है महज चुनावी औपचारिकताबदलाव के मूड में है जनता- हुड्डा

प्रदेश में बड़े बहुमत से बनेगी कांग्रेस सरकार- उदयभान 

चंडीगढ़28 अप्रैलः हरियाणा में इसबार चुनाव की महज औपचारिकता बाकी है। जनता ने पहले ही बदलाव का मन बना लिया है। इस बार लोग बीजेपी-जेजेपी को सत्ता से बेदखल करके बड़े बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व चौधरी उदयभान का। लगातार कांग्रेस में अन्य दलों के नेताओं की जॉइनिंग से उत्साहित दोनों नेताओं ने यह दावा किया। पिछले कुछ महीनों में बीजेपी, जेजेपी, इनेलो, आम आदमी पार्टी व अन्य दलों को छोड़कर 50 से ज्यादा बड़े नेता अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस ज्वाइन कर चुके हैं।

इसी कड़ी में आज भी बीजेपी, इनेलो और आप छोड़कर दर्जन भर नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। इंडियन नेशनल लोकदल की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) निर्मला सिकरीवाल ने कांग्रेस ज्वाइन की। साथ ही आम आदमी पार्टी के एससी सेल के हरियाणा उपाध्यक्ष (मध्य जोन) और महिला एवं बाल विकास विभाग के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट रमेश सिकरीवाल ने भी कांग्रेस का दामन थामा।

इसके अलावा विशेष तौर पर सुभाष पांचाल (भाजपा जिला उपाध्यक्ष, फरीदाबाद), अनिल (भाजपा ब्लॉक समिति सदस्य), अमित (भाजपा मंडल अध्यक्ष, पानीपत) आम आदमी पार्टी के खरखौदा हल्का अध्यक्ष सुरेश सैन आदि भी कांग्रेस में शामिल हुए। सभी नेताओं ने कांग्रेस की नीतियों, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौधरी उदयभान के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की। इन नेताओं ने बताया कि बीजेपी-जेजेपी से परेशान जनता अब कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। इसबार प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी और हरियाणा फिर से विकास के मामले में नंबर वन बनेगा।

हुड्डा और चौधरी उदयभान से पार्टी में शामिल सभी नेताओं का स्वागत किया और उन्हें पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया।

error: Content is protected !!