देश में 30 अप्रैल को करोड़ों लोग एक साथ सुनेंगे प्रधानमंत्री की मन की बात, बनेगा एक विश्व रिकार्ड: धनखड़
– लोगों को आमंत्रित करने के लिए पार्टी ने साढ़े 13 लाख कार्ड बनवाएं: धनखड़
– पार्टी ने 9 लाख लोगों को आमंत्रित करने का रखा है टारगेट
*- मन की बात सुनने के लिए 630 संस्थाएं और 3614 जनप्रतिनिधियों की भी सूची मिली*

*चंडीगढ़, 28 अप्रैल।* भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को 11 बजे प्रसारित होगा। हर विधानसभा में 100 स्थानों पर 100-100 लोग एक साथ मन की बात सुनेंगे। प्रदेश में 9630 स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा। पार्टी ने 9 लाख लोगों को आमंत्रित करने का टारगेट रखा है। मन की बात कार्यक्रम पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं, ऐसा पहली बार होगा कि किसी नेता को करोड़ों लोग एक साथ एक ही समय पर बैठकर सुनेंगे। यह एक विश्व रिकार्ड बनने वाला है। श्री धनखड़ ने यह जानकारी शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पंचकुला में और मैं स्वयं रोहतक में मन की बात कार्यक्रम में शामिल रहूंगा। इसके अलावा प्रदेश के सांसद, विधायक व मंत्री भी अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।  इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा, सह मीडिया प्रमुख संजय आहूजा, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण अत्रे, सह प्रवक्ता विकास वाल्मिकी, वरिन्द्र गर्ग, कमल अवस्थी भी मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुनने के लिए साढ़े 13 लाख कार्ड बनवाए हैं जिन्हें वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में भी और हरियाणा प्रदेश में पार्टी ने हर विधानसभा में 100 स्थानों पर 100-100 लोगों को आमंत्रित करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में निजी संस्थाएं, एनजीओ, निजी संगठन, आरडब्ल्यूए, शिक्षण संस्थाओं में भी बड़ी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम को सुनने की जानकारी मिली है। अभी तक हरियाणा में 9630 स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम की सूची आई है। 630 अतिरिक्त संस्थाएं हैं जो प्रधानमंत्री के मन की बात अपने स्तर पर सुनेंगे। रेवाड़ी में भी कई हजार सफाई कर्मी एकत्रित होकर मन की बात सुनेंगे। इसके अलावा 3614 ऐसे जनप्रतिनिधियों की सूची आई है जो पंच, सरपंच, जिला पार्षद, ब्लॉक समिति पार्षद व पूर्व विधायक या पूर्व पार्षद है वे भी लोकप्रिय संस्करण मन की बात को सुनेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात के 100वें एपिसोड़ को सुनने की तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रदेश, जिला व मंडल स्तर पर इंचार्ज नियुक्त कर दिए गए हैं। हर जगह के एक कार्यक्रम के अलग इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। समाज के प्रमुख लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को सरल पोर्टल पर अपलोड़ किया जाएगा, इसके लिए समय लिमिट है। पोर्टल 10.30 बजे खुलेगा और कार्यकर्ता 12.30 बजे तक अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से ट्रेंड कर दिया है।  हर कार्यक्रम के आयोजक हैं, उनके नंबर है और स्थान भी तय कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक मेगा एक्सरसाइज है। 9630 स्थानों पर एक साथ एक ही समय में एक्टिविटी होगी और उपस्थिति मेगा लेवल की होगी।  उन्होंने कहा कि पूरे देश का डाटा कई करोड़ में जाने वाला है।

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम पर बोलते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि इस कार्यक्रम का नाम प्रधानमंत्री के मन की बात जरूर है वास्तव में यह देश के मन की बात है। प्रधानमंत्री के स्वयं की मन की बात कभी नहीं आती। देश में किसी भी क्षेत्र में लोगों ने जो नवाचार किया है, कोई सामाजिक प्रयास किए हैं, किसी व्यक्ति ने व्यक्तिगत प्रयास किए हैं जो हमको बेहतरी की ओर ले जाते हैं उन्हीं को वो साझा करते हैं। जो बातें देश के सामूहिक मन को छूती है और कहीं न कहीं हमारे लिए प्रेरक हो सकती है, हमें मोटिवेट करती हैं, ऐसी सब बातों को प्रधानमंत्री जी शेयर करते हैं। धनखड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी निरंतरता के साथ चाहें वो देश में रहें या विदेश में रहे मन की बात के लिए समय  जरूर निकालते हैं। यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने प्रणपूर्वक इस कार्य को पूरा किया है। इसलिए 100वां एपिसाड हमारे लिए महत्वपूर्ण हो गया है।

इन स्थानों पर उपस्थित रहेंगे सांसद व मंत्री

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुनने के लिए  केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद, मंत्री कंवरपाल गुर्जर शिवपुरी कालोनी जगाधरी, कमलेश ढांडा गांव चिरूखेड़ी राजौन्द मंडल कलायत, जेपी दलाल भिवानी, मूलचंद शर्मा जींद, डा. बनवारी लाल गांव राजगढ़, बावल रेवाड़ी, ओम प्रकाश यादव नारनौल, सांसद सुनीता दुग्गल चौटाला गांव सिरसा, बिजेन्द्र सिंह बूथ नंबर 9 दौलतपुर बरवाला, डीपी वत्स जींद, रमेश कौशिक गोहाना, अरविंद शर्मा झंग कालोनी रोहतक, रामचंद्र जांगड़ा सैन धर्मशाला महम रोहतक, धर्मबीर सिंह विघा नगर भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।  

ये पदाधिकारी मन की बात कार्यक्रम के लिए नियुक्त किए गए हैं जिला संयोजक

पंचकूला में संजीव कौशल, अंबाला में मोनिका कालड़ा, यमुनानगर में सुमित गुप्ता, कुरूक्षेत्र में युधिष्ठर बहल, कैथल में राजेश बिढान, करनाल में सुनील गोयल, पानीपत में कमल गोस्वामी, सोनीपत में आजाद नेहरा, जींद में अनिल शर्मा, रोहतक में अजय निजावन, झज्जर में दिनेश गोयल, सिरसा में सुरेश पंवार, हिसार में प्रवीन बंसल, फतेहाबाद में अनिल सिहाग, भिवानी में शिव कुमार पाराशर, दादरी में जगबीर फौगाट, रेवाड़ी में रत्नेश बंसल, महेंद्रगढ़ में केहर सिंह, गुरुग्राम में सुधीर सिंगला, नूंह में जाहिद हुसैन, पलवल में जवाहर सौरोत, फरीदाबाद में मुनी राज भम्बीर मन की बात कार्यक्रम के लिए जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।  

error: Content is protected !!