भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। अस्थल बौहर मठ के महंत व अलवर के सांसद महंत बालकनाथ योगी के जन्मदिन के अवसर पर गणमान्य लोगों द्वारा स्थानीय गोपाल गौशाला में ताजा सब्जी की सवामणी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रवीण यादव एडवोकेट ने कहा कि महंत बालकनाथ समाज सुधारक हैं और राजनीति उनके लिए मानवता के कल्याण का साधन है। वो हमेशा गौसेवा और गौ सरंक्षण को सर्वोत्तम कार्य मानते हैं इसीलिए उनके जन्मदिन के अक्सर पर गायों के लिए सवामणी का आयोजन किया गया है। जो व्यक्ति सच्चे मन से गौ सेवा करता है, वह जीवन में कभी संकटों का सामना नहीं करता। सच्चे मन से की गई गो-सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती, जहां गौ माता सुख चैन की सांस लेती है। वहां साक्षात रूप में देवता वास करते है।

इस मौके पर समाजसेवी अशोक चौधरी, डॉ पवन यादव, विक्की राव, पार्षद योगेश त्यागी, बिल्लु जाखणी, नरेश नेसी, अनिल पहलवान, हेमंत ठेकेदार, ढिल्लू ठेकेदार, प्रदीप यादव, पार्षद प्रतिनिधि गौरव यादव, संतोख एडवोकेट, पूर्व पार्षद सुंदर लेफ्टी, सोनू थानेदार आदि भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!