भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। नारनौल में हनीट्रैप का मामला सामने आया है अश्लील वीडियो बनाकर व्यक्ति को ब्लैकमेल कर रही महिला को पुलिस ने शनिवार को एक लाख रुपए रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । महिला ने 10 लाख रुपए मांगे थे और न देने पर उसे फंसाने की धमकी दी थी।

पीड़ित व्यक्ति मुकेश ने पुलिस को बताया कि उसे कुछ दिन पहले अनजान नंबरों से फोन आया ।‌ एक महिला ने 5 से 6 बार फोन करके उसको मिलने के लिए अपने घर बुलाया। वह महिला के घर गया तो महिला ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान चोरी से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जब वह महिला के घर से वापस जाने लगा तो महिला ने उसको वीडियो रिकॉर्डिंग दिखाकर 10 लाख रुपए की मांग की। इसे वह घबरा गया महिला ने कहा कि वह सोने का कड़ा और चैन दे दे। लेकिन उसने उसको कुछ नहीं दिया। इसके बाद उसने इस बारे में एसपी से सीधा संपर्क किया और आपबीती बताई।

महिला शनिवार सुबह से ही उसके पास बार-बार फोन कर रुपए की डिमांड कर रही थी। उसने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद महिला को एक लाख रुपए देने की बात हुई। महिला ने इस पर अपनी सहमति जताई और कहा कि घर के नीचे आकर पैसे ले जाना। पुलिस की मदद से उसने सभी नोटों के नंबर नोट कर लिए थे।

मुकेश इसके बाद रुपए लेकर महिला के घर गया उसने महिला को एक लाख रुपए दिए तो मौके पर खड़ी पुलिस टीम ने महिला को मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक लाख रुपए भी बरामद कर लिए।

पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्हें हनीट्रैप से संबंधित एक शिकायत मिली थी। इस पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए महिला को एक लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है, यह पता लगाने की कोशिश हो रही कि महिला इससे पहले तो किसी को हनी ट्रैप में तो नहीं फंसा चुकी।

error: Content is protected !!