रौनक शर्मा

राजस्थान/ रोहतक – रविवार 19 मार्च विद्याधर नगर स्टेडियम जयपुर में ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमे लाखो लोग शामिल हुए और हरियाणा से नवीन जयहिन्द अपने फरसे के साथ पहुंचे। महापंचायत में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत हेलिकॉप्टर के जरिये फूलों की बारिश करके किया गया।

जयहिन्द ने मंच से फरसा लहराते हुए जय परशुराम के नारो के साथ सभा को सम्बोधित करते हुए सभी ब्राह्मणों को एक करने की मांग करी ओर साथ ही रविवार 23 अप्रैल को भगवान परशुराम धाम पहरावर(रोहतक) हरियाणा में आयोजित होने वाली भगवान परशुराम जयंती में सम्मिलित होने का न्योता दिया।

जयहिन्द ने बताया कि ब्राह्मण का मतलब बलिदान होता है। जैसे भगवान परशुराम ने अन्याय के खिलाफ फरसा उठाया था तो हर ब्राह्मण का काम है कि वो अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़े। ब्राह्मण हमेशा सभी वर्ग के लोगो को साथ लेकर चलने का काम करता है। कोई भी सरकार या सिस्टम ब्राह्मण को कमजोर समझने की गलती न करे।

जयहिन्द ने कहा कि ब्राह्मण अपने हक और अधिकारो की जरूरत है अगर वही नही मिलेगा तो सरकारो के हाथ तोड़कर उनसे अपने अधिकार ले लेंगे।