अब तो संसद को भी उम्र म्यूट कर दिया गया, विपक्ष को बात रखने का मौका नहीं दिया जा रहा: शर्मा

सीबीआई ईडी के सहारे विपक्ष को खत्म करने पर तुली है भाजपा
नांगल चौधरी में शनिवार को भी जारी रहा आज से हाथ जोड़ो अभियान

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। कांग्रेस पार्टी ने नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में एक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दल का हाथ से हाथ जोड़ों अभियान शनिवार को भी जारी रहा। इस प्रतिनिधिमंडल में जसवन्त सिंह शेरावत प्रदेश सचिव, जसवन्त सिंह भाटी, धर्मपाल शर्मा, करतार शामिल थे।

आज गांव सरेहली के हवा सिंह जागेदार, जिलेसिंह जागेदार , जयसिंह लाम्बा,राहुल लाम्बा, सोनु महलावत, संदीप महलावत, गिल्टी चोधरी,सुल्तान सिंह महलावत, सुरज महलावत, संदीप सिहाग ने कांग्रेस पार्टी मे आस्था जताई । पूर्व विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के दल ने सिरोही बहाली, गांवड़ी जाट , सरेहली गांवो का दौरा किया।

राधेश्याम शर्मा ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे है। देश प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, युवा बेरोजगार है। किसान कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। देश की सारी संपति चंद उद्योगपतियों के कब्जे में है। आज कर्माचारियों को नौकरी जाने का भय बना हुआ है। आम आदमी की आय कम हो रही है और मंहगाई सुरसा के मुंह की तरह बढ रही है।

श्री शर्मा ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। संसद को सत्ताधारी दल चलने नहीं दे रहा। भाजपा विपक्ष को बात नहीं रखने दे रही। संसद की कार्रवाई को म्यूट कर दिया जाता है। भारतीय जनता पार्टी झूठ का सहारा ले रही है और वह राहुल गांधी पर जबरन दबाव बना रही है कि वह माफी मांगे। सच्चाई है कि उन्होंने देश के खिलाफ ऐसी कोई बात नहीं कही जिसके लिए माफी मांगी जाए।

उन्होंने कहा माफी तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मांगनी चाहिए जो विदेशों में जाकर भारत की छवि को धूमिल करते हैं और अपने से पहले शासन के बारे में अनर्गल टिप्पणी करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि देश के विकास को नकारना क्या देश के खिलाफ नहीं है। मोदी ने भी अपने भाषणों में पूर्ववर्ती सरकारों में कराए गए विकास को नकारा था।

कांग्रेसी नेता ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों पर बोलने वालो पर झुठे मुकदमें दर्ज किए जा रहे है। विपक्षी नेताओ के पीछे सीबीआई, आईटी, ईडी लगाई हुई है। मानसिक दबाव बनाकर विपक्ष को प्रताड़ित किया जा रहा है ताकि परेशान होकर वह भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ले।सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इस मौके पर जसवन्त सिंह शेरावत, जसवन्त सिंह भाटी ने भी अपने विचार ग्रामीणों के सामने व्यक्त किए।

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ अभियान देश, प्रदेश व अपने हल्के मे सामाजिक, आर्थिक, भाईचारे मे ऊंचाईयों पर ले जायेगा। उपरोक्त गांवो में लोगो में भारी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं व पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!