बीजेपी युवा मोर्चा से सर्वजीत सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल
गुरुग्राम में नगर निगम चुनाव प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने की वार्ड पदाधिकारियों के साथ बैठक
गुरुग्राम में निगम के भ्रष्टाचार से हुई सड़कों की दुर्दशा : डॉ. सुशील गुप्ता
गुरुग्राम में बनेगा आम आदमी पार्टी का मेयर : डॉ. सुशील गुप्ता
आम आदमी पार्टी करेगी गुरुग्राम को चमकाने का काम : डॉ. सुशील गुप्ता
गुरुग्राम निगम चुनाव जीत कर 2024 में बनाएंगे आम आदमी पार्टी की सरकार : डॉ. सुशील गुप्ता
आम आदमी पार्टी हरियाणा में लाएगी शिक्षा और स्वास्थ्य क्रांति : डॉ. सुशील गुप्ता

गुरुग्राम, 07 मार्च – गुरुग्राम नगर निगम में इस बार झाड़ू चलेगी। पहली बार मेयर का चुनाव सीधा लड़ा जाएगा। आम आदमी पार्टी का मेयर गुरुग्राम में जीत दर्ज करेगा। आम आदमी पार्टी के पार्षद सभी 40 वार्डों से जीत दर्ज करेंगे।ये बात आम आदमी पार्टी के निगम चुनाव इंचार्ज और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कही। उन्होंने मंगलवार को वार्ड 4,वार्ड 5, वार्ड 7, और वार्ड 18 और वार्ड 35 के पदाधिकारियों की बैठक ली। वार्ड 35 में कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सारिका वर्मा, वार्ड 18 का आयोजन सुशीला कटारिया और प्रियदर्शिनी सिंह, वार्ड 7 के कार्यक्रम का आयोजन बीर सिंह सरपंच, वार्ड 4, 5 और 7 के कार्यक्रम का आयोजन बीर सिंह सरपंच और कल्लू सिंह ने किया। वहीं बीजेपी युवा मोर्चा से सर्वजीत सिंह भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। वार्ड की बैठकों में डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को मोहल्ला कमिटियों के गठन की जिम्मेदारी भी दी।

उन्होंने कहा की गुरुग्राम की जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है, वह अब किसी भी हाल में बदलाव चाहती है, गुप्ता ने कहा की आम आदमी पार्टी सभी 40 वार्डों से और मेयर पद के लिए मजबूत उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का मेयर गुरुग्राम को चमकाने का काम करेगी। निगम के भ्रष्टाचार से गुरुग्राम की सड़कों और मूलभूत सुविधाओं की दुर्दशा बद्तर हो गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन की शुरुआत गुरुग्राम से होगी। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार ने चुनावों में देरी करके गुरुग्राम की जनता को त्रस्त कर दिया।

वहीं 2024 में हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर शिक्षा और स्वास्थ्य क्रांति लाने का काम किया जायेगा। वहीं अबकी बार गुरुग्राम निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर होगा।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि सरकार एक सुनियोजित तरीके से चुनाव नहीं करवाना चाहती। गुरुग्राम नगर निगम में अफसरशाही चल रही है। पिछले एक साल से निगम में जनता के चुने हुए प्रतिनिधि नहीं है। जनता की सुनवाई चुने हुए प्रतिनिधि करते हैं। सफाई कर्मचारियों ने निगम के पे रोल को लेकर हड़ताल कर रखी है। अफसर ना तो निगम के सफाई कर्मियों की सुन रहे हैं और न ही जनता की शिकायतों की तरफ ध्यान दे रहे हैं,यादव का यह भी कहना था की गुरुग्राम सिटी आज सिर्फ नाम की ही मिलेनियम सिटी है, पूरे शहर की जनता असुविधाओं का सामना कर रही है।

इस मौके पर मुकेश डागर कोच, मीनू सिंह, अनुराधा शर्मा, पवन चौधरी, मुकेश चौधरी, प्रवीण शर्मा, राजबाला शर्मा, राजीव यादव, पवन यादव, मनीष मक्कड़, पारस जुनेजा, सिद्धांत गुप्ता, डॉ. करण जुनेजा, बीएस यादव, पीपी सिंघल, जयप्रकाश रेढू, अनिल पंवार, नवनीत रोज और किसान मोर्चा से भी पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!