गुरुग्राम में आम आदमी पार्टी के नगर निगम चुनाव अभियान की शुरुआत

गुरुग्राम नगर निगम चुनाव प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने की वार्ड-33 और वार्ड-36 में बैठक
दोनों वार्डों से पदाधिकारियों को दी मोहल्ला कमेटियों के गठन की जिम्मेदारी
चंद परिवारों की बपौती बनी देश और प्रदेश की सत्ता : डॉ. सुशील गुप्ता
जनहित की राजनीति करती है आम आदमी पार्टी : डॉ. सुशील गुप्ता
गुरुग्राम निगम चुनाव जीत कर करेंगे प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की शुरुआत : डॉ. सुशील गुप्ता
शिक्षित हिंदुस्तान से बनेगा विकसित हिंदुस्तान : डॉ. सुशील गुप्ता

गुरुग्राम, 26 फरवरी – गुरुग्राम नगर निगम के चुनाव आगामी मई-जून में होने की उम्मीद लगाई जा रही है, जिसमे पहली बार मेयर का चुनाव सीधा लड़ा जाएगा। 40 वार्डों से पार्षद चुने जाने हैं। इसी को देखते हुए रविवार को सेक्टर 47 के कम्युनिटी सेंटर में बैठक हुई। वार्ड 33 और वार्ड 36 के पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें गुरुग्राम नगर निगम के प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने संबोधित किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को मोहल्ला कमिटियों के गठन की जिम्मेदारी भी दी। उन्होंने कहा की गुरुग्राम की जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है , वह अब किसी भी हाल में बदलाव चाहती है, गुप्ता ने कहा की आम आदमी पार्टी सभी 40 वार्डों से और मेयर पद के लिए मजबूत उम्मीदवार उतारेगी। हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन की शुरुआत गुरुग्राम से होगी।

उन्होंने कहा की निगम में जनता की कोई सुनवाई नहीं, 1266 शिकायतें चल रहीं पेंडिंग चल रही है, आम आदमी पार्टी ने संदीप सिंह मामले में विपक्ष को जगाने का काम किया है। अबकी बार गुरुग्राम में आम आदमी पार्टी का निगम में मेयर होगा।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा की बीजेपी खुद भ्रष्ट सरकार है आज मनीष सिसोदिया के पीछे सीबीआई को लगा रखा है। ऐसे ही उन्होंने कहा की आदानी ने आज देश की आर्थिक स्थिति खराब कर दी है अदानी और प्रधानमंत्री की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा की गुरुग्राम नगर निगम में अफसरशाही चल रही है। पिछले एक साल से निगम में जनता के चुने हुए प्रतिनिधि नहीं है। जनता की सुनवाई चुने हुए प्रतिनिधि करते हैं। सरकार एक सुनियोजित तरीके से चुनाव नहीं करवाना चाहती। सफाई कर्मचारियों ने निगम के पे रोल को लेकर हड़ताल कर रखी है। अफसर ना तो निगम के सफाई कर्मियों की सुन रहे हैं और न ही जनता की शिकायतों की तरफ ध्यान दे रहे हैं,यादव का यह भी कहना था की गुरुग्राम सिटी आज सिर्फ नाम की ही मिलेनियम सिटी है, पूरे शहर की जनता असुविधाओं का सामना कर रही है।

निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मजबूती से निगम चुनाव लड़ेगी। गुरुग्राम में इस बार मेयर आम आदमी पार्टी से होगा। आम आदमी पार्टी गुरुग्राम से शुरुआत कर पूरे प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा देने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मोहल्ला क्लिनिक खोलने और दिल्ली की तर्ज पर सरकारी स्कूल बनाने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संघर्ष की शुरुआत हो चुकी है। डॉक्टर सारिका ने कहा की दिल्ली की तर्ज पर गुरुग्राम में निगम के चुनाव में आम आदमी सभी वार्ड्स में जीत हासिल करेगी।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी नेता मुकेश डागर कोच, पार्षद नवीन दहिया, डॉ. श्यामलाल, राजीव यादव, मीनू सिंह, वीरू सरपंच, मंजीत जैलदार, मुकेश वर्मा, डॉ. सारिका वर्मा, राजबाला, अनुराधा शर्मा, सुशीला कटारिया, मुकेश पवन चौधरी, सिद्धांत यादव,पवन यादव और धीरज यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!