भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। महेंद्रगढ़ स्थित गुरुद्वारा किला मुबारक में आयोजित श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जन्म शताब्दी के क्रमबद्ध आयोजित कार्यक्रम में सिख समाज ने संयुक्त भारतीय धर्म संसद के प्रांतीय अध्यक्ष एवं जिला गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल के प्रधान राकेश मेहता को पटका पहनाकर सम्मानित किया।

उक्त जानकारी देते हुए राकेश मेहता ने बताया कि उन्होंने आज सिख समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सिख गुरुओं की वंशावली एवं उनके समाज के गुरुओं के जो कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं उनका विवरण हिंदी तिथि एवं विक्रमी संवत के अनुसार कब आयोजित होंगे उस संबंध में आज उन्होंने उनको कैलेंडर भेंट किया। जिसके अनुसार वह अपने समाज के लोगों को इस संबंध में जानकारी दें। यह कैलेंडर अपने गुरुद्वारों में लगाएं एवं समाज के सभी लोगो को यह वंशावली एवं कलेंडर अपने घरों में अवश्य रखना चाहिए।

उन्होंने बताया कि सिखों के योगदान भारतीय संस्कृति में अतुलनीय हैं। गुरु नानक देव एवं गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि सिक्ख समाज ने भारतीय संस्कृति के लिए बहुत बलिदान दिया है। उनका बलिदान हमेशा भारतीय समाज एवं हिंदू संस्कृति में हमेशा याद रखा जाएगा। हमे इनका अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर सिख समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। राकेश मेहता को सिख समाज को बहुत मान सम्मान दिया। उन्होंने सिख समाज एवं खालसा पंथ का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।

error: Content is protected !!