शाह सतनाम ग्रीन वेल्फेयर फोर्स ने नारनौल – महेंद्रगढ़ में चलाया सफाई अभियान

नारनौल नगर परिषद चेयरपर्सन ने बताया स्वच्छता का महत्व
महेंद्रगढ़ में श्री गंगानगर हनुमानगढ़ से आए 30 हजार लोगों ने की सफाई, 3 जोन में बांट कर चला अभियान

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। महेंद्रगढ़ तथा नारनौल में सिरसा डेरा सच्चा सौदा से जुड़े शाह सतनाम ग्रीन वेलफेयर फोर्स की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। डेरा सच्चा सौदा सिरसा के दूसरे बादशाह शाह सतनाम जी का जन्म माह के उपलक्ष में पूरे हरियाणा में सफाई अभियान चलाया गया। इस सफाई अभियान की शुरुआत नगर परिषद नारनौल की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने की। सफाई अभियान के तहत हजारों की संख्या में पहुंचे सेवादारों ने दोनों शहरों के मुख्य मार्गो और सेक्टर की सफाई की। गुरमीत राम रहीम इंसा के अनुयायियों द्वारा महेंद्रगढ़ शहर के सभी मॉल, गलियों के बाजार में साफ-सफाई की गई। अभियान में राजस्थान के दो जिलो हनुमानगढ़ व श्री गंगानगर की साथ संगत भी शामिल थी। लगभग 30 हजार महिला व पुरूष अनुयायियों ने इस सफाई अभियान में भाग लिया।

सोमवार को डेरा सच्चा सौदा सिरसा से जुड़ी शाह सतनाम ग्रीन वेलफेयर फोर्स की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान की शुरुआत शहर के प्रमुख चौराहे महावीर चौक से की गई। इस मौके पर डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ओर से आए हुए सेवादारों को संबोधित करते हुए कमलेश सैनी ने कहा कि जीवन में साफ-सफाई का अलग ही महत्व है। हमें न केवल अपने घर बल्कि पास पड़ोस में भी साफ सफाई रखनी चाहिए। ताकि किसी भी प्रकार की बीमारी के रहने का डर ना रहे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा भी शहर में नियमित रूप से साफ सफाई की जा रही है।

शाह सतनाम ग्रीन वेलफेयर फोर्स की ओर से सोमवार को महावीर चौक से होंडा चौक, रेवाड़ी रोड पर, गंदे नाले, शहर के बाजार में, सीएसडी कैंटीन तक, महेंद्रगढ़ रोड़ पर तथा लघु सचिवालय मोड के अलावा हुड्डा सेक्टर में भी सफाई की गई।

महेंद्रगढ़ शहर में राजस्थान से आए हरिश्चंद्र इंसा हनुमानगढ़ राजस्थान से सुख चंद इंसा ने जानकारी देते हुए बताया कि डेरा सच्चा सौदा की तरफ से संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा के व दुसरी पातशाही शाह सतनाम जी का जन्म माह है। इस उपलक्ष्य में पूरे हरियाणा में साध संगत ने सफाई अभियान व रक्तदान शिविर लगाकर मानव भलाई के कार्य किए है। उनका मानना है कि हमारे मानव भलाई के 159 कार्य है।

उन्होंने बताया कि हमने महेंद्रगढ़ को तीन जोन में बांटा हुआ है। महेंद्रगढ़ शहर व गांवों में हमारी साध संगत के साथियों ने सफाई अभियान चलाया हुआ है। महेंद्रगढ़ व आसपास के क्षेत्र को साफ सुंदर बनाएंगे। हमारे इन दो जिलों को महेंद्रगढ़ सफाई अभियान का कार्यभार सौंपा गया है।

इस अवसर पर महेंद्रगढ़ नगर पालिका के प्रधान धर्मेश सैनी ने सभी महिला व पुरूष सेवादारों का महेंद्रगढ़ पहुंचने व सफाई अभियान चलाने पर तहदिल से धन्यवाद किया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!