नवीन जयहिन्द ने सरपंचो को सोटा भेंट करके दिया समर्थन
29 जनवरी को अमित शाह की रैली का घेराव करे सभी सरपंच तभी होगा समाधान – नवीन जयहिंद

रौनक शर्मा

रोहतक- बीते बुधवार नवीन जयहिन्द अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे सरपंचो के समर्थन में रोहतक के बीडीओ आफिस पहुंचे। जयहिन्द ने सरपंचो को एक सोटा भेंट किया और कहा कि हम हर तरह से आपके साथ है। जिसके बाद रोहतक के बीडीओ ऑफिस पर सभी सरपंचो ने जयहिन्द संग ऑफिस पर ताला लगा दिया। ताला लगाते समय वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने सरपंचो को रोकने की काफी कोशिश की मगर फिर भी सरपंच ताला लगाने में कामयाब हो गए। साथ ही जयहिन्द ने कहा की 29 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह गोहाना में आ रहे हैं, उनके सामने अपनी मांग रखेंगे तभी कुछ समाधान होगा। 

जयहिन्द ने बताया कि सरपंच गांव के सीएम होते हैं गांव का मान सम्मान स्वाभिमान सरपंच ही होते  है इसलिए सरकार भी उन्हें  पूरा मान सम्मान दे  और  सरपंचों की बेजती करना बंद करे।  पुरे प्रदेश  में जिस तरह  से सरपंच हर जिले में  विरोध  प्रदर्शन कर रहे है उसी कड़ी में नवीन जयहिंद भी अब सरपंचो के साथ खड़े हो गए है।  जयहिंद ने सरकार को  चेताते  हुए कहा की ये सरकार और इनका मुखिया  सरपंचों के पीछे पड़ना छोड़ दे सरकार और अपने मंत्रिमंडल का दिमाग पहले ठीक करे 

सरपंचो का अपमान  गाँव के लोगो की बेज्जती है।

जयहिंद ने कहा की गाँव के विकास के लिए सरपंच को 2 लाख की  राशि सरकार ने सुनिश्चित की  है इतने पैसे में  तो एक टॉयलेट भी नहीं बनता तो  सरपंच कैसे इतने पैसे  में गाँव का विकास करेंगे  , ये तो ऊँट के मुँह में जीरा भी नहीं है।   जयहिंद ने  आगे  कहा की पहले तो सरकार ने  चुनाव 2 साल  देरी से कराये  इससे  गांवों के विकास कार्य पहले से ही अधर में लटके हुए है और वो पैसा पहले ही सरकार हजम कर चुकी है और  अब केवल 2 लाख रुपए दे रही  है  क्या सरकार सारे सरपंचों को चोर समझती है  ? सरकार सरपंचों की रिकॉल करने की बात कहती है लेकिन पहले सरकार खुद के  मंत्रिमंडल और विधायकों को रिकॉल करवाए ,डिजिटल सर्वे कराएं , मुख्यमंत्री अपना  रिकॉल कराये सरकार को दूध का दूध पानी का  पानी नजर आ जायेगा।

error: Content is protected !!