महिला कोच के पक्ष में उतरी फौगाट खाप, सरकार को दिया अल्टीमेटम

कहां: संदीप की गिरफ्तारी न हुई तो लेंगे बड़ा फैसला

चरखी दादरी जयवीर फौगाट,

05 जनवरी, हरियाणा के मंत्री एवं भारत की हॉकी टीम के पूर्व कैप्टन संदीप सिंह के खिलाफ खाप फौगाट उन्नीस ने भरी हुंकार। आज गुरुवार को खाप फौगाट उन्नीस की बैठक बाबा स्वामी दयाल धाम पर खाप प्रधान बलवंत सिंह फौगाट नम्बरदार की अध्यक्षता में हुई। इसमें खाप फौगाट उन्नीस के प्रतिनिधि व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।

बैठक में हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह और महिला कोच के विवाद पर चर्चा हुई। बैठक में मंत्री संदीप सिंह को तुरंत बर्खास्त कर जल्द से जल्द जेल में डाले सरकार। बैठक के बाद खाप प्रधान ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा की अगर इसके ऊपर संज्ञान नहीं लिया गया तो अन्य खापों संग महापंचायत कर लेंगे बड़ा फैसला।

इस दौरान खाप फौगाट उन्नीस के प्रधान बलवंत सिंह फौगाट नंबरदार, सचिव सुरेश फौगाट, उप-प्रधान धर्मपाल महराणा, प्रवक्ता शमशेर, खजांची राजवीर टिकान, सीताराम दादरी, नत्थूराम दादरी, बबलू महराणा, बलबीर फौगाट, ईश्वर रावलधी, विजय पाल रावलधी, मास्टर महीपाल दादरी, पूर्व सरपंच रावलधी राजेश, डा. न्याल सिंह रावलधी, विजय सिंह रावलधी, राजकुमार रावलधी, मा. जयपाल रावलधी, विकास आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

You May Have Missed