संस्थापक अध्यक्ष महामना को जन्म जयंती पर शब्द सुमन अर्पित किया गया  
वरिष्ठ साहित्यकार फूलचंद सुमन को श्रद्धा सुमन अर्पित 

गुरुग्राम – हरियाणा प्रादेशिक हिंदी साहित्य सम्मलेन, गुरुग्राम के तत्त्वावधान में 25 दिसंबर, 2022 को अपराह्न 3 बजे से गीता भवन ट्रस्ट द्वारा संचालित विद्यालय में  काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया I  हिंदी साहित्य सम्मलेन के संस्थापक अध्यक्ष महामना मदन मोहन मालवीय के जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया I मुख्य अतिथि  के रूप में उदयभान ग्रोवर ने मंच को गरिमा प्रदान की I

 संस्था के साहित्य मंत्री आर. एस. बोकन ने महामना से जुड़े रोचक तथ्य प्रमाणिकता से प्रस्तुत कर उन्हें नमन किया I  इसके साथ ही हरियाणा में हिंदी साहित्य समेलन के संस्थापक अध्यक्ष फूलचंद सुमन को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया I राकेश शर्मा ने संस्था के संरक्षक कुंदन लाल पटेल का शुभकामना सन्देश पढ़ कर प्रस्तुत किया I संस्था के महामंत्री एम. के. भारद्वाज ने इस काव्य गोष्ठी का सुन्दर  संयोजन किया I कार्यकारी अध्यक्ष शशांक मोहन शर्मा, संस्था के सक्रिय सदस्य राज वर्मा , एम. के. भारद्वाज एवं  आर. एस. बोकन  ने सभी कवियों को सम्मान स्वरुप अंग वस्त्र एवं पुस्तक भेंट किया I काव्य गोष्ठी का बेहतरीन संचालन प्रख्यात साहित्यकार त्रिलोक कौशिक ने किया I सभी कवियों ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन किया I प्रसिद्द कवयित्री वीणा अग्रवाल द्वारा पस्तुत सरस्वती वंदना से विधिवत काव्य गोष्ठी का शुभारम्भ हुआ I    

काव्य गोष्ठी में मुख्य रूप से राजेंद्र निगम ‘राज’ , सुनील शर्मा, मोनिका शर्मा , मेघना शर्मा , हरींद्र यादव , शकुंतला मित्तल, मुक्ता मिश्रा , राजपाल यादव , चांदनी केसरवानी, राजेश प्रभाकर, बिमलेन्दु सागर, आभा कुलश्रेष्ठ , राजेश्वर वशिष्ठ , राजेश प्रभाकर , मीना  चौधरी, निवेदिता चक्रवर्ती, परिणीता सिन्हा, नरेंद्र खामोश , नरेंद्र गौड़ , सुरिंदर मनचंदा, संयोगिता यादव, लोकेश चौधरी, केशव शर्मा , डॉ कटारिया ,अनिल श्रीवास्तव   सहित नगर के  लगभग 35 कवियों ने काव्य पाठ किया I सुनीता सुमन , कृष्णलता यादव, सरोज गुप्ता , सुरेश वशिष्ठ की सम्मानित उपस्थिति ने ऊर्जा प्रदान की I

इस अवसर पर केंद्रीय सनातन धर्म  सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र खुल्लर , मनीष खुल्लर, जे.डी. गुप्ता  सहित विद्यालय व मंदिर  प्रबंधन के कई सम्मानित पदाधिकारी एवं  सदस्य उपस्थित थे I शशांक मोहन शर्मा ने गीता भवन ट्रस्ट, मंदिर व  विद्यालय के पदाधिकारियों  , आमंत्रित कवियों , श्रोताओं व अतिथिगण के प्रति आभार व्यक्त किया I