नवीन जयहिंद और सोनू मलिक मोखरा को प्रतिदिन 1 लाख की  सहायता राशि
  

जयहिंद के समर्थन में उतरे सिंघपुरावासी
जयहिंद की नहीं हुई रिहाई तो करेंगे चुनाव का  बहिष्कार – सिंघपुरावासी

रौनक शर्मा

रोहतक – प्रदेश के  बेरोजगार युवाओ की आवाज उठाने के  चलते नवीन जयहिंद को सरकार ने जेल में  डाल दिया है और जयहिंद को सलाखों के पीछे  पहुंचाने के  बाद अब सरकार और मुख्यमंत्री षड्यंत्र रच कर  नवीन जयहिंद के  खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों को दोबारा से खुलवाने का  काम कर रहे है  ताकि जयहिंद जेल से ना निकल पाए।  लेकिन सरकार की अपेक्षाओं से परे अब आम जनता नवीन जयहिंद की रिहाई के  समर्थन में खड़ी हो गयी है।

प्रदेश के  तमाम जिलों में आए दिन नवीन जयहिंद के  समर्थन में आंदोलन और  प्रदर्शन हो  रहे है। इसी कड़ी में मुकेश राणा, सूबेदार मुनिपाल अत्री, कैप्टन जोगेन्दर फौगाट ने तन मन धन से नवीन जयहिंद और सोनू मालिक मोखरा का साथ निभाने का  वादा किया है।  उनका कहना है की  जयहिंद को जब तक सरकार रिहाई नहीं  देती तब तक वो रोजाना 1 लाख रुपए की  धनराशि जयहिंद और  सोनू मलिक मोखरा को बतौर  सहयोग राशि देंगे।  इनका  कहना है की बेरोजगारों की  आवाज उठाना  कोई गलत नहीं है  जयहिंद ने तो केवल  बेरोजगारों को उनका हक़ दिलाने की कोशिश की थी और सरकार ने मौका पा कर उनपर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल में  डाल दिया। जयहिंद के  समर्थन में 36 बिरादरी से  लेकर बेरोजगार युवाओ की 37 वी  बिरादरी भी आंदोलन कर रही है।  सिंघपुरा के जिन गरीब दलितों का घर तोड़ने से प्रशासन को  जयहिंद ने  रोका था वो गरीब दलित भी अब जयहिंद के समर्थन में  खड़े है।  

सिंघपुरा ग्रामीणों की मुख्यमंत्री को  चेतावनी – जयहिंद को कुछ भी हुआ तो करेंगे  चुनावों का बहिष्कार 

सिंघपुरा में जिन दलितों का  घर तोड़ने के  लिए प्रशासन ने  पीला पंजा  चलाने की तैयारी कर  ली वो दलित समाज भी अब नवीन जयहिंद के  समर्थन में  आ गया है।  सिंघपुरा वासियो का कहना है  की नवीन जयहिंद ने हर समाज की  समान रूप से आवाज उठायी है। सरकार ने उन्हें जेल भेज कर बहुत अन्याय किया है और ये अन्याय केवल जयहिंद के  साथ नहीं  बल्कि आम इंसान के साथ हुआ है।  सरकार और मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए  उन्होंने कहा है की यदि नवीन जयहिंद का  बाल भी बांका इस  सरकार ने  किया तो  वो आने वाले चुनावों में वोट नहीं डालेंगे और चुनावों का बहिष्कार करेंगे।  नवीन जयहिंद के खिलाफ जो षड्यंत्र इस सरकार ने  रचा है  उसकी सिंहपुरा  वासियों ने घोर निंदा की है

You May Have Missed

error: Content is protected !!