— करनाल में आयोजित परशुराम महाकुंभ ने रचा इतिहास, ब्राह्मण समाज की दशकों पुरानी मांगे मुख्यमंत्री ने की पूरी
– जीएल शर्मा ने मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और विप्र बंधुओं का जताया आभार
— मोदी है तो मुमकिन है की तरह मनोहर है तो मुमकिन है की अवधारणा सीएम मनोहर लाल ने किया आत्मसात

गुरुग्राम। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरियाणा डेयरी सहकारी विकास प्रसंघ के पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा ने करनाल में आयोजित भगवान परशुराम महाकुंभ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से ब्राह्मण समाज के लिए की गई घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। साथ ही उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे, रोहतक के सांसद डॉ अरविंद शर्मा, प्रदेश के केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा सहित समारोह में शामिल पार्टी के सभी नेताओं का भी आभार प्रकट किया है।

उन्होंने कहा कि समारोह को सफल बनाने में गुरुग्राम सहित पूरे प्रदेश के विप्र बंधुओं ने पूरा सहयोग दिया। प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे विप्र बंधुओं ने समारोह की शोभा बढ़ाई। प्रदेश का ब्राह्मण समाज इसके लिए धन्यवाद का पात्र है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सभी वर्गों के मनोहर सपने पूरे कर रहे हैं। भगवान परशुराम महाकुंभ में की गई घोषणाओं से पूर्व भी मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अलग-अलग वर्गों की मांगों को पूरा किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा को पूरी तरह चरितार्थ करते हुए अपनी कथनी और करने को एक तार करते जा रहे हैं। प्रदेश के गठन के बाद से पुरोहित और पुजारी समाज अपने कल्याण की बात जो रहा था, जिसे यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरा कर दिया है। प्रदेश के पुरोहित और पुजारी समाज न्यूनतम आय तय हो सकेगी। पुरोहित, पुजारी समाज के कल्याण के लिए विशेष कल्याण बोर्ड गठित होगा। रोहतक स्थित महर्षी दयानंद यूनिवर्सिटी में महर्षि चाणक्य के नाम से एक चेयर होगी स्थापित होगी। गौड़ ब्राह्मण कालेज में अब 100 सीटें होंगी। केंद्र सरकार को 35 एमएस व एमडी की सीटों के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

कैथल मेडिकल कालेज भगवान परशुराम के नाम पर होगा।भगवान परशुराम के जन्मदिन (अक्षय तृतीया) पर गैजेटेड छुट्टी होगी। पहरावर की जमीन के लिए 51 लाख रुपये मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहले ही स्वीकृत किए हुए हैं। पहरावर की जमीन गौड़ ब्राह्मण कालेज को मिलेगी। पहरावर की जमीन की लीज 2042 तक थी, जिसमें 13 साल खराब हो गए, 2022 से 33 साल यानि 2055 तक लीज बढ़ाई जाएगी। सारा ब्याज पैनेलटी भी माफ कर दिया गया है। भगवान परशुराम के नाम पर डाक टिकट जारी करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। ईपीबीजी या केंद्र की ईडब्ल्यूएस का आरक्षण जारी रहेगा। सरकार ने ईपीबीजी के फैसले के लिए हाईकोर्ट में अपील की है। ईपीबीजी के बचे लोगों को नियुक्ति दिलाई जाएगी। धौली के रूप में दी गई निजी 1700 एकड़ जमीन हक़दारों को वापस होगी। करनाल में भी कई सड़कों, मार्गो और पार्कों में नामकरण या भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना की जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने ब्राह्मण समाज की दशकों पुरानी मांगों के लिए सरकार से जोरदार पैरवी की। ओमप्रकाश धनखड़ के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की दूरदृष्टि का ही परिणाम है कि आज हर वर्ग भाजपा में अपनी आस्था बढ़ाता जा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज दशकों पुरानी मांगे पूरी करने के लिए भाजपा सरकार का ऋणी है। बार-बार भाजपा का आभार प्रकट करता है।

error: Content is protected !!