1 दिसम्बर 2022 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने जमीन से जुड़े आम परिवार के व्यक्ति सुखविन्दर सुक्खी को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व व हिमाचल कांग्रेस विधायक दल की सराहना करते हुए इसे हिमाचल व पडौसी राज्यों हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड व जम्मू क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूती के लिए एक बहुत ही सकारात्मक फैसला बताया। विद्रोही ने श्री सुखविन्दर सुक्खु जी को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री व श्री मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह व मुख्यमंत्री सुखविन्दर सुक्खी और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तीनों मिलकर एकजुटता से हिमाचली जनता से किये गए चुनावी वायदों को ईमानदारी से पूरा करके हिन्दी भाषी क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूती के लिए एक अच्छा संदेश सभी मतदाताओं को देंगे। जिस तरह चुनाव परिणाम के 48 घंटे के अंदर ही कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री का फैसला लिया है, वह बताता है कि पूर्व की गलतियों से सबक लेकर कांग्रेस ने शीघ्र निर्णय लेने की शैली अपनानी शुरू कर दी है। 

विद्रोही ने कहा कि हिमाचल में मुख्यमंत्री पद का मामला जिस सहजता व तत्परता से सभी नेताओं को विश्वास में लेकर हाईकमांड के आब्र्जवर व छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रतिभा सिंह, सुखविदर सुक्खी व मुकेश अग्निहोत्री सहित हिमाचल के सभी वरिष्ठ नेताओं को विश्वास में लेकर विधायकों की राय से सही फैसला करके कांग्रेस को मजबूत किया है, उसके के लिए तीनों पर्यवेक्षकों की जितनी भी प्रशंसा की जाये वह कम है। हिमाचल में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की राय को महत्व देकर विधायकों की बहुमत की पंसद वाले नेता को मुख्यमंत्री बनाने से कांग्रेस में आतंरिक लोकतंत्र और मजबूत होगा।

विद्रोही ने कहा कि उन्हे आशा है कि कांग्रेस भविष्य में भी हर राज्यों में मुख्यमंत्री चुनने विधायकों की पंसद के अनुसार हिमाचल की तर्ज पर फैसला लेगी और कांग्रेस के आतंरिक लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करेगी। विद्रोही ने सुखविन्दर सुक्खी के नेतृत्व में विधिवत रूप से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की सत्ता संभालने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी और आशा प्रकट की कि कांग्रेस हिमाचल सरकार हिमाचलियों की जनभावना के अनुरूप काम करेगी। 

error: Content is protected !!