यदि हरियाणा के कांग्रेसियों ने 2019 विधानसभा चुनाव में हिमाचल जैसी एकजुटता दिखाई होती और टिकटे अपने-अपने चहेतों को देने की बजाय जिताऊ पार्टी नेताओं को दी होती तो आज हरियाणा में कांग्रेस की सरकार होती : विद्रोही
भाजपा नेतृत्व हरियाणा में अपनी गिरती साख के मध्यनजर वर्ष 2023 में मुख्यंमत्री मनोहरलाल खट्टर को बदलने की भी चाल चलकर नया मुख्यमंत्री बनाने का पासा फेंककर जनता को भावनात्मक रूप से ठगने का कुप्रयास कर सकते है : विद्रोही

10 दिसम्बर 2022 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने हरियाणा के सभीे कांग्रेसजनों से अपील की कि वे भी हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेसियों की किसी भी तरह की गुटबाजी व व्यक्तिगत महत्वकांक्षा को छोडकर एकजुटता से चुनाव लडने और जीतने से प्ररेणा लेकर हरियाणा में विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत मिलकर सुनिश्चित करने के अभियान में अभी से जुटे। विद्रोही ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एकजुटता से मिलकर चुनाव लडकर ना केवल भाजपा को हराकरे 40 सीटे जीतकर हिमाचल में कांग्रेस राज स्थापित किया अपितु मोदी-शाह व जेपी नड्डा की तिकडी को करारी शिकस्त भी दी है। हिमाचल में कांग्रेस की जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हिमाचल का चुनाव भाजपा ने मोदी के चेहरे पर लडा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेडी नड्डा ने स्वयं भाजपा के चुनाव व प्रचार का संचालन किया जो कि खुद हिमाचल के निवासी है। वहीं अमीत शाह ने सत्ता व धन की पूरी ताकत हिमाचल में झोंकी, फिर भी भाजपाई-संघी कांग्रेसियों की एकजुटता के सामने टिक नही पाये। 

विद्रोही ने कहा कि वे साफ-साफ कहने के आदी है। यदि हरियाणा के कांग्रेसियों ने 2019 विधानसभा चुनाव में हिमाचल जैसी एकजुटता दिखाई होती और टिकटे अपने-अपने चहेतों को देने की बजाय जिताऊ पार्टी नेताओं को दी होती तो आज हरियाणा में कांग्रेस की सरकार होती। हरियाणा के कांग्रेसियों को 2019 विधानसभा चुनाव की गलतियों से सबक व 2022 हिमाचल चुनाव में कांग्रेसजनों की एकजुटता से प्ररेणा लेकर अभी से अपनी-अपनी निजी महत्वकांक्षा को छोडकर 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का रास्ता सुनिश्चित करने का अभियान मिलकर चलाना होगा। विद्रोही ने कहा कि भाजपा नेतृत्व हरियाणा में अपनी गिरती साख के मध्यनजर वर्ष 2023 में मुख्यंमत्री मनोहरलाल खट्टर को बदलने की भी चाल चलकर नया मुख्यमंत्री बनाने का पासा फेंककर जनता को भावनात्मक रूप से ठगने का कुप्रयास कर सकते है। कांग्रेस को भाजपा की ऐसी तिकडमी चालों से सावधान रहकर अपनी एकजुटता से मोदी-भाजपा-शाह के सभी तिकडमों को असफल करने की प्रभावी रणनीति अभी से बनानी चाहिए और आपसी एकजुटता से हरियाणा को फासिस्ट, साम्प्रदायिक, जनविरोधी भाजपा-संघ के शिंकजे से निकालकर आमजन हितैषी व सबको सम्मानपूर्वक साथ लेकर चलने वाली कांग्रेस सरकार बनाने का रास्ता साफ करने को हरियाणा के सभी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को अपना एकमात्र लक्ष्य मानकर काम करना चाहिए। 

error: Content is protected !!