भारत सारथी/ऋषि प्रकाश कौशिक

गुरुग्राम। आज गुजरात, हिमाचल और उपचुनाव के परिणाम घोषित हुए और गुजरात में भाजपा ने इतनी बड़ी जीत प्राप्त की, जितनी आज से पहले किसी ने प्राप्त नहीं की। इस पर भाजपा खुशी मना रहे हैं। हमारे हरियाणा में भी मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक व सभी कार्यकर्ता खुशी के गीत गा रहे हैं। यह देख मन में प्रश्न आया कि क्या बड़ी खुशी मिलने से अनेक गम भुलाए जा सकते हैं? 

लगता है कि भाजपा की जान गुजरात में बसती है, इसलिए वह अत्याधिक खुश है लेकिन हिमाचल में भाजपा को आज ही हार का सामना करना पड़ा और 7 तारीख को दिल्ली एमसीडी में भी करारी हार हुई। इतना ही नहीं आज ही डिम्पल यादव ने उत्तर प्रदेश में मेनपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा की दुर्गत कर डाली। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में खतौली और रामपुर विधानसभा चुनाव हार गई। इतना ही नहीं भाजपा राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उडीसा उपचुनाव भी हार गई। ऐसी परिस्थितियों में भाजपा का खुशिया मनाना यह दर्शाता है कि भाजपा की जान गुजरात में ही बसती है।

error: Content is protected !!