हिमाचल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली शानदार जीत, गुजरात बहुत बडा झटका : विद्रोही

हिमाचल भाजपा चुनाव संचालन व नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे थे और वोट मोदी जी के चेहरे पर मांगे जा रहे थे। ऐसी स्थिति में हिमाचल कांग्रेस की जीत व भाजपा की हार पूरे देश के लिए एक बडा संदेश है : विद्रोही

8 दिसम्बर 2022 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने हिमाचल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली शानदार जीत पर हिमाचली मतदाताओं का आभार जताया। वहीं गुजरात विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए इसे कांग्रेस के लिए बहुत बडा झटका बताया। विद्रोही ने कहा कि हिमाचल के मतदाताओं ने एकबार फिर कांग्रेस में विश्वास प्रकट करके भाजपा व मोदी जी की नीतियों के प्रति अपने विरोध को जता दिया है। हिमाचल में प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वयं व पूरी भाजपा ने हिमाचल की भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के चेहरे के नाम पर वोट मांगने की बजाय मोदीजी के नाम पर वोट देने की अपील कीे थी।

हिमाचल भाजपा चुनाव संचालन व नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे थे और वोट मोदी जी के चेहरे पर मांगे जा रहे थे। ऐसी स्थिति में हिमाचल कांग्रेस की जीत व भाजपा की हार पूरे देश के लिए एक बडा संदेश है। हिमाचल की जनता ने मोदी जी की नीतियों व भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति अविश्वास जताकर कांग्रेस की नीतियों में विश्वास जताकर पूरे देश के लिए संदेश दिया है कि जैसा सुहावना मोदी-भाजपा-संघ देश को दिखा रहे है, वास्तव मेें ऐसा नही है। 

वहीं विद्रोही ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस को मिली हार कांग्रेस के लिए बडा झटका है जो बताता है कि आम गुजरातियों में गुजरात के कांग्रेस नेताओं के प्रति गहरा अविश्वास है। कमर तोड महंगाई, बेेरोजगारी, खराब कानून व्यवस्था व आमजन कीे बुरी हालत होने पर भी गुजरात चुनाव में भाजपा को मतदाता को भारी समर्थन देना भाजपा की जीत की बजाय कांग्रेस की बडी हार है। कांग्रेस जनता में अपने प्रति विश्वास क्यों पैदा नही कर सकी और खराब स्थितियों के बावजूद भी भाजपा का जीतना और कांग्रेस का इतिहास का सबसे खरब प्रदर्शन बडी चिंता का विषय है। यदि कांग्रेस ने गुजरात की बुरी हार का ईमानदारी व गंभीरता से मंथन करके जवाबदेही तय करके यथास्थितिवाद से ऊपर उठकर व्यापक बदलाव नही किये तो भविष्य में कांग्रेस को और भी बुरे दिन देखने पडेंगे।

विद्रोही ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की जीत व एमसीडी चुनावों में आप पार्टी की जीत बताती है कि बेशक गुजरात में भाजपा भारी बहुमत से जीत गई, पर देश में भाजपा के प्र्रति व्यापक असंतोष है। विभिन्न राज्यों में हुए पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव व मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की हार बताती है कि यदि कांग्रेस सही रणनीति व जमीनी धरातल की वास्तविकता को देखकर विपक्ष का प्रभावी चुनावी गठबंधन बनाती है तो 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी-भाजपा-संघ को हराना मुश्किल नही है। विद्रोही ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में हिमाचली मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष मेें जनादेश देने पर एकबार फिर आभार प्रकट करते हुए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं और हिमाचल चुनाव से जुडे हुए सभी एआईसीसी के नेताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। 

You May Have Missed

error: Content is protected !!