पहले चरण में तीन दिन के लिए भारत जोडो यात्रा फिरोजपुर झिरका, नूंह, सोहना होते हुए फरीदाबाद में प्रवेश करेगी और 24 दिसम्बर को फरीदाबाद, बदरपुर-दिल्ली बार्डर से राजघाट के लिए प्रस्थान करेगी। विद्रोही
दूसरे चरण में भारत जोडो यात्रा जीटी रोड़ सोनीपत-पानीपत से फिर हरियाणा में प्रवेश करेगी : विद्रोही

4 दिसम्बर 2022 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने दावा किया कि 21 दिसम्बर को प्रात: 7 बजे राजस्थान के मूंदका गांव से फिरोजपुर झिरका बार्डर पर राहुल गांधी के नेतृत्व में हरियाणा में भारत जोडो यात्रा के प्रवेश होने पर जोरदार एवं ऐतिहासिक स्वागत होगा।

विद्रोही ने कहा कि हरियाणा में भारत जोडो यात्रा दो चरणों में होगी। पहले चरण में तीन दिन के लिए भारत जोडो यात्रा फिरोजपुर झिरका, नूंह, सोहना होते हुए फरीदाबाद में प्रवेश करेगी और 24 दिसम्बर को फरीदाबाद, बदरपुर-दिल्ली बार्डर से राजघाट के लिए प्रस्थान करेगी। हरियाणा में 21, 22 व 23 दिसम्बर को भारत जोडो यात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण ली गई है और 24 दिसम्बर को फरीदाबाद-बदरपुर बार्डर सेे राजघाट की ओर शानदार ढंग से रवाना करने की भी मुक्कमल तैयार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कर ली है। विद्रोही कहा कि 21 दिसम्बर को प्रात: 7 बजे भारत जोडो यात्रा का जोरदार स्वागत हरियाणा की ओर सेे करने के बाद आंकेडा में रात्रि विश्राम के बाद यह यात्रा 22 दिसम्बर को प्रात: आकेडा से चलकर सोहना होते हुए रात्रि को लाखुवास में विश्राम करेगी। वहीं सांय 7 बजे सोहना में राहुल गांधी की बडी सभा होगी जिसमें भारत जोडो यात्रा के उद्देश्य बताये जाएंगे। 23 दिसम्बर को प्रात: लाखुवास-सोहना से चलकर फरीदाबाद जिले में प्रवेश करेगी और बडख़ल चौक पर राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा का एक विशाल जनसभा के माध्यम से स्वागत होगा। रात्रि विश्राम के बाद 24 दिसम्बरे को भारत जोडो यात्रा फरीदाबाद-बदरपुर बार्डर से रवाना होकर राजघाट तक जायेगी। 

विद्रोही ने कहा कि राजघाट पर पहुंचने के बाद भारत जोडो यात्रा का एक सप्ताह का विश्राम होगा और एक सप्ताह विश्राम बाद उत्तप्रदेश में प्रवेश करेगी। उत्तरप्रदेश से दूसरे चरण में भारत जोडो यात्रा जीटी रोड़ सोनीपत-पानीपत से फिर हरियाणा में प्रवेश करेगी जिसका जोरदार स्वागत दूसरे चरण में फिर हरियाणा में होगा। विद्रोही ने कहा कि भारत जोडो यात्रा का दोनो चरणों में जोरदार स्वागत होगा तथा इस संदर्भ में सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने व सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं को विधिवत रूप से निश्चित रूप में जिम्मेदारी सौंपने के लिए 7 दिसम्बर को चंडीगढ़ में हरियाणा प्रदेश कार्यालय में दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक होगी। विद्रोही ने कहा कि इस बैठक के बाद हरियाणा कांग्रेस के सभी नेता व कार्यकर्ता अपनी सौंपी जिम्मेदारियों के साथ भारत जोडो यात्रा व राहुल गांधी का जोरदार स्वागत करने के अभियान में जुट जायेगे।

error: Content is protected !!