गुरुग्राम। व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनकी मांग को सर्वोपरि रखने वाली संस्था हरियाणा उद्योग व्यापार मंडल जो कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध संस्था है, का गुरुग्राम का जिलाध्यक्ष नरेश चावला को नियुक्त किया गया। यह जानकारी उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं गुरुग्राम के पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल ने सेक्टर-5 के एक होटल में आयोजित व्यापारियों की एक बैठक  में दी।

इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल ने कहा कि गुरुग्राम जिले की इकाई का गठन करते हुए बहुत सुखद अहसास हो रहा है। गुरुग्राम जिले में आज 20 हजार से अधिक व्यापारी व्यापार करते हैं। इन सभी व्यापारियों को एक सूत्र में जोड़कर क्षेत्रानुसार इकाईयों का गठन करने का दायित्व जिले की इकाई द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही गुरुग्राम में सभी प्रकार के व्यापारियों की उनके व्यापार अनुसार इकाईयों का गठन करने का कार्य भी जिला इकाई को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी भी व्यापारियों पर अनेक कानून पहले से ही थोपे हुए हैं जिनको वर्तमान डिजिटल युग में बदलने की आवश्यकता है। इन कानूनों में सरकार से संवाद करके व्यापारियों के हित में संसोधित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा व्यापार मंडल ने पहले भी स्वर्गीय लक्ष्मी चंद की अध्यक्षता में हरियाणा सरकार से अनेक कानूनों में संशोधन करवाया है तथा वर्तमान में हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता की अध्यक्षता में यह प्रयास जारी रहेगा।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं गुरुग्राम के पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि नरेश चावला लंबे समय से व्यापारियों से जुड़े हुए हैं। उनके नेतृत्व में सभी व्यापारियों को एकत्रित करके गुरुग्राम के व्यापारियों की समस्याओं को सूचिबद्ध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल की गुरुग्राम जिला इकाई व्यापारियों को जोड़ने एवं उनकी समस्याओं का निदान कराने का काम करेगा।

उद्योग व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर नरेश चावला ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, विशेषकर राष्ट्रीय चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, हरियाणा अध्यक्ष लक्ष्मी विजय गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विभिन्न टेªड से जुड़े व्यापारियां को संगठित कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का हर संभव प्रयास करेंगे। जहां भी आवश्यक होगा वे उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल तथा अन्य पदाधिकारियों का मार्गदर्शन लेते रहेंगे।

इस अवसर पर विजय अग्रवाल, मुकेश गर्ग, सतीश आहूजा, हरीश गांधी, संजय कपूर, अशोक आहूजा, कमल सलूजा, धर्मेन्द्र बजाज, यशपाल ग्रोवर, संजय गांधी, ओपी कालरा, सुरेश सोनी, शिवचरण गुप्ता, विरेन्द्र कुमार, राम मेहर, खुशजीत सिंह, बालकिशन खत्री, जोगिन्द्र यादव, कृष्ण चावला, राजिन्द्र नागपाल, रमेश अरोड़ा, राकेश सुखीजा, ओपी वाधवा, गुरुदयाल वालिया, मनीष नारंग, मनीष गोगिया एवं लोकेश आहूजा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

error: Content is protected !!