1962 के युद्ध के विरोध में भारत तिब्बत सहयोग मंच फूंकेगा चीन का पुतला

-चीन द्वारा 20 अक्टूबर 1962 को भारत पर आक्रमण की 60वीं वर्षगांठ  

गुरुग्राम। चीन द्वारा 20 अक्टूबर 1962 को भारत पर आक्रमण की 60वीं वर्षगांठ पर चीन के खिलाफ गुरुग्राम में विरोध प्रदर्शन होगा। भारत तिब्बत सहयोग मंच हरियाणा इकाई की ओर से कल गुरुवार 20 अक्टूबर 2022 को यहां डाकखाना चौक पर विरोध प्रदर्शन करके चीन का पुतला दहन किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए भारत तिब्बत सहयोग मंच की हरियाणा प्रांत इकाई के अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि 20 अक्टूबर 2022 को भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय मंत्री प्रमोद गोयल की अगुवाई में डाकखाना चौक गुरुग्राम में पुतला दहन और विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन से पूर्व मंच के सदस्य शमा रेस्टोरेंट के निकट एकत्रित होंंगे। वहां से जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए डाकखाना चौक पर पहुचेंगे। अमित गोयल ने कहा कि तिब्बत की आजादी, मानसरोवर की मुक्ति और भारत की सुरक्षा मंच का उद्देश्य है। जब तक इस उद्देश्य में कामयाबी नहीं मिलती, चीन के खिलाफ आक्रोष जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि वे इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर अपने देश के प्रति कृतज्ञता दिखाएं और चीन के खिलाफ आवाज बुलंद करें।

You May Have Missed

error: Content is protected !!