कर्मचारी प्रकोष्ठ भाजपा जिला गुरुग्राम ने फरुखनगर मंड़ल का गठन करके रचा इतिहास

गुरुग्राम – कल दिनांक 16 -10-2022 को कर्मचारी प्रकोष्ठ भाजपा के नवें मंडल के तौर पर फारुख नगर मंडल का गठन विधिवत किया गया | आज श्री छतर सिंह को मंड़ल संयोजक का दायित्व सौपते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया |इस मंडल की कार्यकारिणी की भी निकट भविष्य में घोषणा कर दी जाएगी!

आज ज़िला गुरुग्राम भारतीय जनता पार्टी कर्मचारी प्रकोष्ठ इतिहास में एक नया पन्ना जोड़ने में अब मात्र 6 मंडलों की दूरी पर है | आज के कार्यक्रम की शुरुआत पं दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत डा़ हरीश कुमार भृगु जिला सहसंयोजक ने मंच संचालन करते हुए आसपास की आई हुई सरदारी का विधिवत सम्मान करवा कर शुभारम्भ किया| इसके बाद जिला संयोजक एम आर लारोइया ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी को जान कर हर्ष होगा कि मैरे सह संयोजक व मेरे जिला के विधानसभा संयोजक व सह संयोजक बड़े ही ज़ोर शोर से इस कार्य को करने व इतिहास को शीघ्र अति शीघ्र रचने की तैयारी मे कार्यरत हैं !

फारूक नगर मंडल की रचना में विशेष तौर पर मेरे सह संयोजक डॉ हरीश भृगु के साथ साथ विधानसभा सह संयोजक / प्रभारी हेत राम जी , मंडल संयोजक श्री संदीप लकेसर का योगदान रहा है फारूक नगर मंडल अध्यक्ष दौलत राम जी , महामंत्री अशोक यादव जी, शिव चरण जी का सहयोग सराहनीय रहा !

इस अवसर पर ज़िला कार्याकारणी की तरफ़ से विधानसभा प्रभारी चन्द्र प्रकाश भारद्वाज जी, अनिल राठौर जी, शीतला मंडल संयोजक वीरेंद्र जी, अंजु जमदगनी जी, ज़िला आईटी से अमिर्ता जी, संतोष ठाकुर- सम्पर्क विभाग भी उपस्थित रहे | प्यारे लाल ज़िला कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा, पूर्व सरपंच ईश्वर जी, चरण सिंह जी महिला मोर्चा फ़रूख नगर मंडल से सीमा जी ने भी उपस्थित रह कर कर्मचारी प्रकोष्ठ के मंडल गठन पर आयोजन की शोभा बढ़ाने का काम किया ! सभी गणमान्य लोगों ने फरूख नगर मंडल संयोजक श्री छतर सिंह जी को बहुत बहुत बधाई दी और कर्मचारी प्रकोष्ठ भाजपा के लिए सहयोग का वायदा किया |

You May Have Missed

error: Content is protected !!