-दिनभर कार्यालय में कार्यकर्ताओं, शहरवासियों की लगी रही भीड़
-कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग केक कटवाकर मनाई खुशी

गुरुग्राम। मिलनसार, मृदुभाषी और विवेकशील गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला का गुरुवार को जन्मदिवस उनके कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। विधायक सुधीर सिंगला (एडवोकेट) ने आत्मीयता के साथ सभी कार्यकर्ताओं का इस खुशी पर धन्यवाद किया। दिनभर कार्यालय में गहमा-गहमी रही। कई कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में ढोल बजवाकर उनका जन्मदिवस सेलिब्रेट किया।

13 अक्टूबर 1965 को रेवाड़ी जिला के गांव मौजाबाद में पूर्व मंत्री श्री सीता राम सिंगला एवं श्रीमती कमला देवी के घर जन्में विधायक सुधीर सिंगला का यह 58वां जन्मदिवस रहा। सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ यहां सिविल लाइन क्षेत्र स्थित उनके कार्यालय में लगनी शुरू हो गई थी। कोई व्यक्ति तो कोई समूह में यहां पहुंचा। विधायक सुधीर सिंगला भी सुबह ही कार्यालय पहुंच गए थे। उन्हें जन्मदिवस की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कोई बुके लेकर आया तो किसी ने केक कटवाया। कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्थाओं के लोगों समेत काफी संख्या में यहां उनके मिलने वाले पहुंचे। कई कार्यकर्ता तो अपने साथ ढोल तक लेकर आए और कार्यालय परिसर में ढोल बजवाकर खुशियां मनाई।

इतनी अधिक भीड़ होने के बाद भी विधायक सुधीर सिंगला ने हर किसी से पूरी आत्मीयता के साथ मुलाकात की। उन्होंने बधाई देने पहुंचे सभी लोगों का ह्दय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सभी साथियों का प्यार है, जो उन्हें सदा अच्छा काम करने की प्रेरणा देता है। उनका यही प्रयास रहता है कि अपने क्षेत्र का समग्र विकास हो। कहीं कमी भी नजर आती है तो वे बिना झिझक के सरकार के समक्ष उठाते हैं, ताकि गुरुग्राम की जनता की समस्याओं को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर अपने शहर, जिले के विकास में भागीदार बनना है। बहुत सी समस्याएं उन तक पहुंच भी नहीं पाती। इसलिए सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग, कार्यकर्ता जहां कहीं पर समस्या देखें तो उनके बारे में जानकारी दें। समस्याओं को दूर करके हमें सबका विकास करना है।

error: Content is protected !!