-साउथ सिटी-1 में लगाया गया विधायक आपके द्वार दरबार
-कई समस्याओं का मौके पर ही किया गया समाधान

गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने गुरुवार को साउथ सिटी-1 में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी। कुछ समस्याओं का उन्होंने मौके पर ही समाधान कर दिया और बाकी बची समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे विधायक सुधीर सिंगला का क्षेत्र के लोगों से स्वागत किया। कम औपचारिकताओं के साथ विधायक ने अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों की समस्याएं सुननी शुरू की। इस दौरान उनके समक्ष सड़कें, पानी, बिजली, सीवरेज की समस्याएं रखी गई। इन सामूहिक समस्याओं को सुनने के बाद विधायक ने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को एक-एक शिकायत पर त्वरित काम करने के लिए निर्देशित किया। कुछ समस्याएं ऐसी थी, जिन्हें मौके पर ही निपटा दिया गया। विधायक ने अधिकारियों को निश्चित समय में सभी का समाधान करने का आदेश दिया।

क्षेत्रवासियों ने विधायक को बताया कि वहां पर सामुदायिक केंद्र नहीं है। इस कारण से छोटे-छोटे कार्यक्रम करने के लिए उन्हें काफी दिक्कत होती है। विधायक ने उन्हें कम्युनिटी सेंटर बनाने के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री से इस पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे जनप्रतिनिधि हो या अधिकारी, सभी जनता के हितों के लिए हैं। जनहित के किसी भी काम में देरी और लापरवाही नहीं होनी चाहिए। तय समय में काम पूरे होने चाहिए। छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान अधिकारियों को अपने स्तर पर तुरंत ही कर देना चाहिए। ऐसा ना हो कि जनता भटकती रही। उन्होंने कहा कि जनता हर सुविधा की हकदार है। समय पर सभी सुविधाएं देना हमारा कर्तव्य है। इस दौरान ज्वाइंट कमिश्नर एमसीजी सतीश यादव, एक्सईएन विशाल गर्ग व अन्य अधिकारियों ने सभी समस्याओं को जल्द निपटाने का भरोसा दिया।

लोगों ने विधायक सुधीर सिंगला के विधायक आपके द्वार कार्यक्रम की सराहना की। इससे लोगों को भटकना नहीं पड़ता। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुलाटी, अनिल राव, महामंत्री अशोक डबास, स्वाती टंडन, राम गुप्ता, सुनील मित्तल, अश्विनी दुग्गल, इंद्र, अशोक भारद्वाज, दीपक शर्मा, बरखा शर्मा, राजीव शर्मा, राज चोपड़ा, हेमंत सिंह, राजेश अरोड़ा, सागर भोला, मुकेश मलिक सीएम गुप्ता, अनिल गुप्ता व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

error: Content is protected !!