भारत सारथी/ कौशिक 

रेवाड़ी। राज्यमंत्री औमप्रकाश यादव ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग में भ्रष्टाचार फैला हुआ था। इसीलिए प्रदेश सरकार ने एक बार अच्छे फैसले लिए है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए ही कार्यकारी अधिकारी और नगर परिषद व नगर पालिका के चेयरमैन की डीडी पॉवर छीनी गई है। मंत्री ने माना कि नगर निकाय में प्रधान फ्रॉड करते थे, इसके सरकार के पास सबूत है। प्रदेश में जगह-जगह घोटाले हुए। विकास कार्य के लिए अधिकारी की जिम्मेदारी होती है। निकाय की चेयरमैन तो विकास कार्यों के चैक काटने के नाम पर घूस लेते है। जिसने घूस दे दी उसका उसी वक्त चैक काट दिया और जिसने नहीं दी उसके महीनों तक चैक पेडिंग रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राज्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार और राज्य में मनोहर लाल की सरकार जन कल्याणकारी नीतियों के जरिए प्रदेश के हर वर्ग का विकास करने में लगी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रदेश में तेजी से विकास का पहिया घूम रहा है। आने वाले दिनों में हरियाणा और खासकर इस इलाके की सूरत पूरी तरह बदली नजर आएगी।

इनेलो द्वारा  5 लाख वृद्धावस्था पेंशन काटने के सवाल पर कहा:- सरासर झूठ बोल रही है इनेलो । उन्होंने कहा कि
कुछ कारणों के चलते कटी है पेंशन। कांग्रेस सरकार गलत तरीके से दे रही थी वृद्धावस्था पेंशन और पेंशन लाभार्थी को देखने का कोई  पैमाना नहीं था। अब परिवार पहचान पत्र के चलते अब सरकार के पास सारी जानकारी उपलब्ध है।
और तकनीक के चलते गलतियां पकड़ में आ रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के एसवाईएल पर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा  कि एसवाईएल को लेकर लंबे समय से कोर्ट में  विवाद चल रहा है। कोर्ट ने बार-बार हरियाणा के पक्ष  फैसले में दिए। अब कोर्ट ने सख्त संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार को हरियाणा के सरकार के साथ बैठकर समाधान का रास्ता निकालने के लिए आदेश दिये हैं।

सैनिक स्कूल के नामांकरण पर कहा यह सब मीडिया का प्रोपेगेंडा है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के सवाल पर कहा उन्हें  इसकी कोई जानकारी नहीं है।

ग्रीवेंस की बैठक में पिछली बैठक से संबंधित 8 परिवादों सहित कुल 15 परिवाद निपटारे के लिए रखे गए, जिन पर सुनवाई करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निपटारा करने के निर्देश दिए। 10 शिकायतों का निपटारा कर दिया, जबकि पांच पेडिंग रह गई। इसके अलावा भी बैठक में पहुंचे आम लोगों की शिकायतें सुनी गई। ज्यादातर शिकायतों को मौके पर निपटाया गया।

वहीं कुछ शिकायतों का अगली बैठक होने से पहले निपटारा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया गया। डीसी ने बैठक में जिले के तमाम अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक में डीसी अशोक कुमार गर्ग के अलावा तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!