छात्रों को साईबर अपराध के प्रति किया जागरूक

अपराधों व उसके कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी

फतह सिंह उजाला
गुरूग्राम।
 महिला निरीक्षक पूनम सिंह प्रबंधक थाना महिला पश्चिम, गुरुग्राम की टीम द्वारा गर्व गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बजघेड़ा के बच्चों (लड़के/लड़कियां) व स्कूल के स्टाफ को प्रेजेंटेशन के माध्यम से साईबर अपराधों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उन अपराधों से बचाव व उनके निवारण के बारे बताकर जागरूक किया गया।

इस आयोजन में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों (लड़के/लड़कियां) व स्टाफ  के साथ अपने विचार सांझा करते हुए साईबर अपराधों, पोक्सो एक्ट, आईटी एक्ट व बाल विवाह एक्ट सहित बच्चो व महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!