-भाजपा में केंद्रीय नेतृत्व में शामिल होने पर गुरुग्राम की बताई शान

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी में संसदीय समिति और चुनाव समिति में सदस्य नियुक्त हुईं पूर्व सांसद डा. सुधा यादव को शुभकामनाएं देने गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने पार्टी का इस बात के लिए धन्यवाद किया कि गुरुग्राम से केंद्रीय स्तर पर डा. सुधा को इतना बड़ा सम्मान दिया गया है।

विधायक सुधीर सिंगला ने डा. सुधा यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका संसदीय समिति में और चुनाव समिति में शामिल किया जाना गुरुग्राम के लिए गौरव की बात है। यहां का हर कार्यकर्ता पार्टी के इस निर्णय से खुश है। सिर्फ गुरुग्राम ही नहीं बल्कि अहीरवाल और हरियाणा के लिए यह खुशी की बात है। पहले उन्हें पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य नियुक्त करके सम्मान दिया गया था और अब इस सम्मान में बढ़ोतरी भी पार्टी ने कर दी।

विधायक ने कहा कि गुुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा का वे केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष जो तस्वीर पेश करेंगी, वही आगामी चुनावों में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के लिए संज्ञान में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि डा. सुधा यादव बेहद ही सादगी की जीवन जीते हुए पार्टी हित में पहले से ही लगातार कार्य कर रही हैं। पार्टी ने उनकी कार्यकुशलता को पहचाना और उन्हें केंद्रीय स्तर पर पार्टी के फैसलों में शामिल कर लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डा. सुधा यादव को एक साथ दो समितियों में शामिल करके यह बता दिया है कि पार्टी में महिलाओं का कितना सम्मान है। डा. सुधा यादव कारगिल के पहले शहीद डिप्टी कमांडेंट सुखबीर सिंह यादव की वीरांगना हैं। यह एक तरह से देश के शहीदों का भी सम्मान है। डा. सुधा यादव को शुभकामनाएं देने के लिए विधायक के साथ पूर्व डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया, पार्षद मनीष वजीराबाद समेत कई गणमान्य लोग पहुंचे।

error: Content is protected !!