राष्ट्र व तिरंगा के सम्मान के लिए कांग्रेस सर्वाधिक समर्पित: कुलराज कटारिया

गुरुग्राम: कांग्रेस पार्टी द्वारा आजादी के 75वें वर्षगांठ को लेकर पूरे देश में तिरंगा गौरव यात्रा निकाली जा रही है।  इसी अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या रविवार को गुरुग्राम कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कमान सराय से सोहना रोड तक गौरव यात्रा निकाल कर राष्ट्र के सम्मान के प्रतीक तिरंगे को नमन किया गया।  यात्रा में शामिल लोग हाथ में तिरंगा लिए देशभक्ति नारे लगा रहे थे। इसके बाद आयोजित सभा में मौजूद कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने तिरंगा के मान सम्मान और देश की आजादी में अमर वीर सपूतों के योगदान को लोगों के बीच रखा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलराज कटारिया ने कहा कि देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश आजादी के 75 वें वर्ष के जश्न में रंग गया है। पूरे देश मे कांग्रेस द्वारा गौरव यात्रा निकाली जा रही है।

कुलराज कटारिया ने कहा कि राष्ट्र की शांति और सुरक्षा और तिरंगा के सम्मान के लिए कांग्रेस सर्वाधिक समर्पित रही है। सभा को कांग्रेस नेता पंकज डावर, अशोक भास्कर, संतोष सिंह, सुमन सिलावट, सूबे सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, आशीष दुआ, भारत मदान, इंद्र सिंह सैनी, अरुण शर्मा मनीष खटाना किशन बाल्मीकि धर्मेंद्र यादव बॉबी ठाकुर, कनिका हीना सोनू जय भगवान रोबिन खटाना सोनू खटाना धन सिंह तंवर विजय ओमप्रकाश सुमेर सिंह बलजीत सिंह राजू अजय भारद्वाज अनु श्योराण करण कटारिया राहुल कटारिया चंद्रेश कटारिया आदि अनेकों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे और सभी ने तिरंगा के सम्मान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

error: Content is protected !!