तिरंगा लेकर निकले भारत तिब्बत मंच के प्रांत अध्यक्ष ने पौधारोपण के प्रति किया जागरुक

-साथियों के साथ सड़कों पर लोगों को कर रहे हैं जागरुक

गुरुग्राम। साथी हाथ बढ़ाना, एक अकेला थक जाएगा मिलकर बोझ उठाना…। फिल्म के इस गीत के बोल भारत-तिब्बत प्रांत अध्यक्ष अमित गोयल के क्रियाकलापों पर सटीक बैठ रहे हैं। समाजसेवा में अग्रणी रहने वाले श्री गोयल ने अब तिरंगा लेकर लोगों को देशभक्ति के साथ पौधारोपण के प्रति भी जागरुक करने का कार्य कर रहे हैं।

भारत तिब्बत सहयोग मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार के सानिध्य में राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल के तत्वावधान में और राष्ट्रीय मंत्री प्रमोद गोयल की अध्यक्षता में 5 जून 2022 से 12 अगस्त 2022 तक राष्ट्रीय स्तर पर विशाल पौधारोपण अभियान निर्धारित है। इसी अभियान को लेकर हरियाणा प्रांत अध्यक्ष अमित गोयल के आह्वान पर समस्त हरियाणा प्रदेश में विभिन्न जिलों यह अभियान चलाया गया। श्री गोयल ने कहा कि पौधारोपण अभियान की निर्धारित अवधि के बाद भी सभी पौधा लगाने और उनकी निरंतर देखभाल करने का भी कार्य करेंगे। आज सुबह सेक्टर-17-18 मध्यांतर सड़कपर पहुंच कर पौधारोपण अभियान के समापन कार्य में सदस्य शामिल हुए।

अपने संबोधन में प्रांत अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि चाहे देश के लिए काम हो या पर्यावरण में सुधार के लिए, संस्था हर समय तैयार रहती है। आज का समय ऐसा है, जब पूरा देश तिरंगामय है और हर किसी की जुबान पर भारत माता के जयकारे हैं। यही समय देश में बदलाव का है। उन्होंने कहा कि हम सबको ऐसे समय में एकता और धैर्यता के साथ काम करना है। समाज के हित में जो भी काम हम सामूहिक रूप से कर सकते हैं, वे करने को आगे आएं। उन्होंने आह्वान किया कि पर्यावरण में सुधार के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण भी करें। हर किसी की यह जिम्मेदारी है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!