– निगम पार्षद सुभाष सिंगला के नेतृत्व में गुरूग्राम होलसेलर एसोसिएशन तथा सदर बाजार के किरयाना व्यापारी पहुंचे थे संयुक्त आयुक्त कार्यालय

गुरूग्राम, 4 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम गुरूग्राम के संयुक्त आयुक्त-2 विजय यादव ने व्यापारियों के साथ बैठक की तथा उनसे अभियान को सफल बनाने एवं बढ़-चढक़र भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

वीरवार को निगम पार्षद सुभाष सिंगला के नेतृत्व में गुरूग्राम होलसेलर एसोसिएशन के सदस्य तथा सदर बाजार के किरयाना व्यापारी सिविल अस्ताल के सामने स्थित संयुक्त आयुक्त-2 विजय यादव के कार्यालय पहुंचे। श्री यादव ने व्यापारियों के साथ बैठक करते हुए 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तथा बढ़-चढक़र इसमे भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा के मार्गदर्शन में नगर निगम क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान की सभी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। अभियान के तहत निगम क्षेत्र के प्रत्येक घर एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा उपलब्ध करवाने के लिए वार्ड वाईज टीमें कार्य कर रही हैं। नगर निगम गुरूग्राम के कार्यालयों, मार्केट क्षेत्रों, मुख्य सडक़ों, सामुदायिक केन्द्रों, बूस्टिंग स्टेशनों सहित निगम की अन्य ईमारतों पर तिरंगा फहराया जाएगा। व्यापारियों ने संयुक्त आयुक्त को विश्वस्त किया कि वे इस अभियान में पूरी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

इस मौके पर निगम पार्षद सुभाष सिंगला, सुरेश मंगला, सुधीर गुप्ता, विजय गर्ग, पीपी सलूजा, सुनील जैन, पवन मित्तल, अजय गर्ग व दीपमाला साड़ीज से नितिन सहित अन्य व्यापारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!