इस तिरंगा रैली में कुल 800 सदस्य शामिल हुए
गाँव कादरपुर होते हुए वापस ग्रुप केंद्र परिसर में समापन
कादरपुर ग्रामवासी भी इस रैली का हिस्सा बनते गए

फतह सिंह उजाला
गुरूग्राम। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा ”हर घर तिरंगाा“ अभियान चलाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में मंगलवार 2 अगस्त  को  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल गुरूग्राम के ग्रुप केंद्र कादरपुर के अधिकारियों/जवानों एवं परिवार के सदस्यों द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

इस तिरंगा रैली में कुल 800 सदस्य शामिल हुए।  जिसमें स्कूल के 300 बच्चे भी थे। इस रैली को आज प्रातः 08 बजे ग्रुप केंद्र गुरूग्राम परिसर से रवाना किया गया तथा गाँव -कादरपुर होते हुए वापस ग्रुप केंद्र गुरूग्राम परिसर में समाप्त हुआ। इस रैली को देखने हेतु लोगों  का हूजूम उमड़ पडा। उनके द्वारा ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल गुरूग्राम के अधिकारीयों/जवानों की काफी सराहना की गई तथा तालियों के साथ उत्साह भी बढाया गया। ग्रामवासी भी इस रैली का हिस्सा बनते गए तथा इस विशेष  कार्य की भूरी-भूरी सराहना की गई। इस प्रकार की तिरंगा रैली विगत वर्षों  में पहली बार एक अनूठा प्रयास है तथा इस प्रयास से बच्चों में देश  भक्ति का संचार हुआ।  

error: Content is protected !!