मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर नकली हरीशचन्द्र का मुखौटा पहने हुए है  – जयहिंद

भ्रष्टाचार का लाल मुख्यमंत्री मनोहर लाल– जयहिंद

बंटी शर्मा

करनाल – आम आदमी पार्टी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद द्वारा हरिद्वार से शुरू की गई “मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा” 22 जुलाई को रात को करनाल पहुंची थी व शनिवार को यह यात्रा पानीपत के लिए रवाना हुई |

जयहिंद ने करनाल पत्रकारों से बातचीत में  मुख्यमंत्री पर जमकर बरसे और कहा कि आज प्रदेश में अराजकता फैली हुई है | करनाल में अवैध कॉलोनियों का खेल सरेआम चल रहा है | पहले गरीबों को घर के नाम पर अवैध कॉलोनियों में बसाया जाता है फिर उन्हें उनके घरों पर राजनीति की जाती है उन्हें फिर से बेघर कर दिया जाता है | सरकार सिर्फ गरीब व् मजबूर जनता को ही लुटती है | सेक्टरों में घरों के लिए निकलने वाले ड्रा भी सरकार ऑनलाइन के नाम पर  अपने चेह्तों के निकाल  रही है जो कि गरीब व आम जनता की पहुँच से कोसों  दूर है |

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर नकली हरीश चन्द्र का मुखौटा पहने हुए है | जयहिंद ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर कि जर्जर हालत पर भी मुख्यमंत्री पर तंज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वम् ब्रह्मसरोवर में नहा कर दिखा दे उनकी कुल्ली न टूट जाये तो बता दे | पिछले का कई महीनों में काफी श्रद्धालु नहाते वक्त घायल हो चुके है लेकिन यहाँ के सांसद , मंत्री, विधायक व् प्रशासन ने आँखे मूंद रखी है |

जयहिंद ने कहा कि भगवन श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था कुरुक्षेत्र में  पुरे विश्व ऐसी कोई जगह नहीं है जहाँ धर्म व् कर्म की बात होती हो, कम से कम सरकार उनके उपदेशों की पालना करें या फिर यहाँ के विधायकों – नेताओं को सिर्फ अपना घर भरने से मतलब है |

जयहिंद ने कहा कि पांडवों ने 5 गावं के लिए धर्म युद्ध किया था और हम 5 मुद्दों को लेकर सरकार से समाधान मांग रहे है अगर सरकार कोई समाधान नहीं करती है सरकार के खिलाफ धर्म-युद्ध की शुरुआत की जायेगी |

सरकार न तो प्रदेश की कानून व्यवथा व् अर्थव्यवस्था सम्भाल पा रही है न, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नशाखोरी , खनन माफिया को खत्म कर पा रही है | आज जिस तरह के हालत प्रदेश में है उससे देख लग रहा है प्रदेश में कंस का राज है कायरों का राज है |

जयहिंद ने वही सरकार द्वारा खोली गई नंदी गौशालाओं पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गायों के नाम पर वोट के साथ -साथ गायों का चारा भी खा गई है | अब कहा रहे है कि गौशालाओं को भी ठेके दे दिया जायेगा |

जयहिंद ने कहा कि सरकार जनता की सेवा के लिए व विपक्ष संघर्ष के लिए होता है | लेकिन हरियाणा सरकार जनता के पैसे पर सेवा ले रही है और विपक्ष मुर्दा हो चुका है | सरकार सबसे पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करें , युवाओं को रोजगार दे , नशाखोरीबंद करें, भ्रष्टाचार खत्म करें व् पहराव में गौड़ ब्राह्मण संस्था के जमीन का नोटिफिकेशन जारी कर वहां स्कूल -अस्पताल , कॉलेज बनवाने के लिए 100 करोड़ रूपये जारी करें |

इसलिए हम मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व् उनके विधायकों को गंगाजल भेंट करेंगे ताकि उन्हें सद्बुध्दि मिले -शक्ति मिले और प्रदेश की जनता की भलाई कर सके |

You May Have Missed

error: Content is protected !!