सरकारी स्कूल लीज पर दे कर, बंद किया जा रहे: सुनैना चौटाला

गठबंधन सरकार सिर्फ दोनों हाथों जनता को लूटने का काम कर रही.
इनैलो पार्टी की महिला प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला झाड़सा पहुंची.
आम आदमी की तो बात ही अलग है, विधायक तक भी सुरक्षित नहीं

फतह सिंह उजाला

गुरूग्राम। सोमवार को चौधरी बख्तावर सिंह भवन झाड़सा गांव गुरुग्राम मे महिला इंडियन नेशनल लोकदल जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि इनैलो पार्टी की महिला प्रधान महासचिव श्रीमती सुनैना चौटाला झाड़सा गांव में पहुंची।

यहां उन्होंने अपने संबोधन में बताया की सरकारी स्कूल को लीज पर दे कर बंद किया जा रहा है। सबसे अधिक राजस्व देने वाले साइबर सिटी गुरूग्राम का सरकारी हॉस्पिटल अब तक नहीं बनाया जा सका है, उसको तोड़ कर छोड़ दिया गया। सरकार सहित सत्तासीन नेताओंके दावे के बावजूद इसको दोबारा अब तक नही बनाया। एमसीजी गांव के लोगों को टैक्स लेकर लूट रही है, जिन जिम्मेदार लोगों ने जमीन देकर शहर को बसाया था , उन को उजाड़ने का काम किया जा रहा है और उनसे अनाप-शनाप एमसीजी डिपार्टमेंट टैक्स लेने पर जोर डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि मेट्रो का कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ , जबकि 10 साल 12 साल से कागजों में ही उसका नाम लिखा जा रहा हैं । कानून व्यवस्था की बात करें तो आम आदमी की तो बात ही अलग है, विधायक तक सुरक्षित नहीं है उनको धमकियां मिल रही।  महिलाओं पर दिन प्रतिदिन अत्याचार बढ़ रहे हैं और महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। यह गठबंधन  सरकार सिर्फ दोनों हाथों जनता को लूटने का काम कर रही हैं। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

सुनैना चौटाला ने कहा इनेलो आप की है और आने वालेसमय में सरकार भी बनेगी । इनेलो सरकार बनने पर सब का हिसाब लिया जाएगा । इनेलो महिला संगठन को मजबूत करने पर बल देते कहा महिला शक्ति जिस पार्टी के साथ जुड़ जाती है, उसी की सरकार बनती है। इसलिए  महिलाओं की ज्यादा जिम्मेदारी बन जाती है। सभी बहने पार्टी संगठन को मजबूत करे और चौधरी अभय सिंह चौटाला के  हाथ मजबूत करें तथा उनको मुख्यमंत्री बनाएं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष इनैलो रोहतास खटाना , महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कटारिया, बलराज सभ्रवाल प्रभारी उकलाना ,शमसेर सिंह कटारिया हल्का गुड़गांव अध्यक्ष , अटलवीर कटारिया हल्का अध्यक्ष बादशाहपुर , चरण सिंह डागर हल्का सोना अध्यक्ष, पपली सरपंच हल्का अध्यक्ष पटौदी ,युवा अध्यक्ष सोनू ठाकरान , सुरेश जांगड़ा जिला प्रवक्ता,मनोज दहिया, कविता सभ्रवाल जिला परिषद सोना का चुनाव लड़ा, मोहन बिलासपुर ,  खान  जिला परिषद का चेयरमैन चुनाव लडा नूहू,  भूपेंद्र सिंह सुखराली, धर्मवीर ठाकरान, डॉक्टर के के जैलदार ,हरीश ठाकरान सभी इनैलो पार्टी के कार्यकर्ताओं मौजूद थे।

Previous post

हरियाणा विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सुचारू, शांतिपूर्ण एवं संतोषजनक ढंग से सम्पन्न

Next post

एयर एशिया एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर 335 लोगों से ठगी, 5 गिरफ्तार, 21 राज्यों की पुलिस को थी तलाश

You May Have Missed

error: Content is protected !!