वैंडिंग जोन में अवैध रूप से कार्य करने वालों पर निगम कार्रवाई जारी

– नगर निगम गुरूग्राम द्वारा सैक्टर-56 तथा सैक्टर-47 स्थित वैंडिंग जोनों से हटाए गए

  अवैध वैंडर- बिना वैंडिंग सर्टिफिकेट एवं स्वीकृति के कर रहे थे वैंडिंग जोन में कार्य

गुरूग्राम, 7 जुलाई। नगर निगम गुरूग्राम द्वारा स्थापित वैंडिंग जोनों में अवैध रूप से कार्य कर रहे वैंडरों के खिलाफ नगर निगम गुरूग्राम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत सैक्टर-56 तथा सैक्टर-47 स्थित वैंडिंग जोनों को अवैध वैंडरों से मुक्त किया गया है।

कार्रवाई के दौरान नगर निगम गुरूग्राम के अतिरिक्त आयुक्त जयदीप कुमार तथा संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) डा. विजयपाल यादव मौके मौजूद रहे। यह कार्रवाई नगर निगम गुरूग्राम की सिटी प्रोजैक्ट शाखा तथा इनफोर्समैंट शाखा द्वारा की गई। टीमों के साथ पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे। नगर निगम द्वारा स्थापित वैंडिंग जोनों में कुछ वैंडर बिना वैंडिंग सर्टिफिकेट तथा बिना स्वीकृति के वैंडिंग का कार्य कर रहे थे। यह कार्रवाई सभी वैंडिंग जोन में की जाएगी। कार्रवाई के दौरान अवैध वैंडरों के सामान तथा वैंडिंग कार्ट को भी जब्त किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि नियम के अनुसार वैंडिंग जोन में केवल वही व्यक्ति वैंडिंग का कार्य कर सकता है, जिसे वैंडिंग सर्टिफिकेट तथा स्वीकृति प्रदान की गई है। इस वैंडिंग सर्टिफिकेट एवं स्वीकृति को ना तो किसी को स्थानांतरित की जा सकती है और ना ही वैंडिंग कार्ट किसी दूसरे को किराए पर दी जा सकती है। इस प्रकार की गतिविधियां करना कानूनी रूप से गलत है तथा नियम के तहत कार्रवाई करने का प्रावधान है। संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) डा. विजयपाल यादव ने कहा कि जो भी व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियां कर रहे हैं, वे स्वयं वैंडिंग जोन को खाली करके अपनी कार्ट ले जाएं, अन्यथा कार्रवाई के दौरान नगर निगम गुरूग्राम द्वारा उनके सामान व कार्ट को जब्त कर लिया जाएगा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!