गुरुग्राम। विधायक सुधीर सिंगला ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में शिरकत करके आशीर्वाद लिया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को भी इस यात्रा की बधाई देते हुए सभी की सुख, शांति की भगवान जगन्नाथ से मंगल कामना की।

अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) गुरुग्राम की ओर से इस रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। रथ को रंग-बिरंगेे फूलों से सजाया गया। यह रथ यात्रा सेक्टर-45 स्थित इस्कॉन मंदिर से शुरू हुई। इसके बाद सेक्टर-40 मार्केट, सेक्टर-31 मार्केट, झाड़सा, पटेल नगर, अग्रवाल धर्मशाला, गुरुग्राम रोड, सिद्धेश्वर मंदिर पर संपन्न हुई।

रथ यात्रा की शुरुआत के मौके पर अपने संबोधन में विधायक सुधीर सिंगला ने रथ यात्रा में शामिल भक्तों को बधाइ देते हुए कहा कि जगन्नाथ पुरी धाम भगवान जगन्नाथ यानी भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। भगवान के पुरी में विराजमान होने से वह क्षेत्र देश-विदेश में मशहूर है। आस्था का यह बड़ा केंद्र है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर से हर साल मंदिर के मुख्य देवता भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भ्राता बलभद्र और भगिनी सुभद्रा के विशाल रथों की शोभा यात्रा निकाली जाती है। भगवान मंदिर से निकलकर नगर का भ्रमण करते हैं। पुराणों में इसे धरती का वैकुुंठ कहा गया है। जगन्नाथ पुरी भगवान विष्णु के चार धामों में से एक है। जो नजारा पुरी में नजर आता है, उसी तर्ज पर गुरुग्राम में भी भक्तों ने रथ यात्रा निकालने का प्रयास किया है। यह अपने आप में अविस्मरणीय पल हैं। हम सबको जीवन में एक बार भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने केलिए पुरी में जरूर जाना चाहिए। अपनी पीढिय़ों को भी अपने इतिहास के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने इस रथ यात्रा के सभी आयोजकों इस्कॉन संस्था को सुंदर, भव्य आयोजन की बधाई दी। इस अवसर पर मेयर मधु आजाद, इस्कॉन से अच्युत प्रभु, एसपी गर्ग, मुकट वशिष्ठ, महिपाल चौहान, सुप्रिया दास, एकांत दास आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!