दृष्टि रथ चलता फिरता हॉस्पिटल, रोगी के पास जाएगा, रोगी को आने की जरूरत नहीं : स्वामी धर्मदेव महाराज

महा मंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज की उपस्थिति में बोधराज सीकरी(प्रधान, पंजाबी बिरादरी महा संगठन) के माध्यम से जापानी भारतीय कंपनी स्वम टोयल द्वारा निरामया धर्मार्थ ट्रस्ट को दिए गए “दृष्टि रथ” का शुभारम्भ।

●सामाजिक प्रगति सिर्फ सरकार की नहीं, हम सबकी जिम्मेदारी है : बोधराज सीकरी
●मुख्य अतिथि डॉक्टर वीरेंद्र यादव (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गुरुग्राम)
●पंजाबी बिरादरी महा संगठन ने रक्त दान हेतु पाँच काउच की CMO हरियाणा को की भेंट।

गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महा संगठन के प्रधान बोधराज सीकरी के औषध उद्योग के एक मित्र के माध्यम से 25 लाख का दृष्टि रथ डॉक्टर तिरलोक आहूजा के निरामया धर्मार्थ ट्रस्ट को भेंट किया गया है। इस दृष्टि रथ में आंखों के इलाज की पूरी सुविधा होगी।

आज बस का श्री गणेश स्वामी श्री धर्मदेव जी महाराज के कर कमलों द्वारा ओम् स्वीट्स पालम विहार में हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चीफ़ मेडिकल ऑफ़िसर डॉक्टर वीरेंद्र यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी बिरादरी के प्रधान बोध राज सीकरी ने की। इस अवसर पर पंजाबी बिरादरी महा संगठन ने पाँच काउच सिविल हॉस्पिटल, गुरुग्राम को ब्लड डोनेशन के लिए भेंट किया।

संगठन के प्रधान बोधराज सीकरी ने अपने वक्तव्य में पंचनद स्मारक ट्रस्ट को मज़बूत करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में पंद्रह ट्रस्टी के नाम की घोषणा की और पंद्रह और ट्रस्टी बनाने का आश्वसन दिया। इस प्रकार उन्होंने तीस ट्रस्टी बनाने की अपनी कमिट्मेंट को पूरा करने का स्वामी जी को विश्वास दिलाया। साथ ही उपस्थित जन से सामाजिक कार्यों में अपने-अपने स्तर पर योगदान देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि सभी सामाजिक संस्थाएं जनसेवा की दिशा में भरपूर प्रयास कर रही हैं। पंजाबी बिरादरी संगठन के जनसेवी कार्यों का लाभ जन-जन को मिले, यही संगठन का संकल्प है।

स्वामी धर्मदेव जी महाराज में भी बोधराज सीकरी और उनके संगठन के प्रयासों की जमकर तारीफ की। इस दौरान स्वामी धर्मदेव जी महाराज ने कहा कि दृष्टि रथ चलता फिरता हॉस्पिटल है। जिसमें सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। यह रोगी के पास जाएगा। रोगी को आने की जरूरत नहीं होगी।

इस दौरान निरामया संस्था ने अपनी गतिविधियों का विस्तार से वर्णन दिया और असहाय लोगों के प्रति अपनी भागीदारी बढ़ाने का संकल्प किया।

रोटरी ब्लड सेंटर गुरुग्राम के वाइस प्रेसिडेंट मुनीश खुल्लर ने भी गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए किताबें स्पॉन्सर की।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी गुरुग्राम डॉ. वीरेंद्र यादव ने संबोधन कर कहा कि स्वामी धर्मदेव जी महाराज एक संस्था है। उन्हें गुरुग्राम को एनीमिया मुक्त और टीबी मुक्त करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही स्वामी धर्मदेव महाराज को अपनी सकारात्मक पहल में ब्रैंड एम्बेसडर बनाने की अपील की।

पंजाबी बिरादरी महा संगठन गुरुग्राम महा सचिव राम लाल ग्रोवर ने भी “आओ पंजाबीयत के लिए कुछ करें” कहकर संगठन के सदस्यों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम उपरांत भोजन की व्यवस्था पंजाबी बिरादरी महा संगठन के वरिष्ठ उप प्रधान ओम कथूरिया द्वारा की गई।

इस अवसर पर डॉक्टर त्रिलोक आहूजा, हितेंदर आहूजा, अनु आहूजा, ओम् कथूरिया, राम किशन गांधी, राम लाल ग्रोवर, जी एन गोसाईं, धर्मेंद्र बजाज, रमेश कामरा, ओ पी कालरा, महिला प्रकोष्ठ से ज्योत्सना बजाज व ज्योति वर्मा, जापानी और भारत की संयुक्त कम्पनी के प्रबंध निदेशक, कंपनी के अध्यक्ष सतीश ऐलवादी और अंकुर ऐलवादी (निदेशक), रमेश कुमार कुमार, जितेंद्र आहूजा, चित्रेश आहूजा, एयर मार्शल विनोद वर्मा, दीवान डुरेजा व अन्य जन उपस्थित रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!