हिसार 26 जून :हम आपात काल के उस भयानक दौर को कभी नही भूल सकते , जब लोगो से उनके जीवन- जीने का अधिकार छीन लिया गया था। यह वह काल था , जिसके उदाहरण दुनिया में बहुत कम देखने को मिलते है।परंतु भारत के लोगो ने लोकतंत्र में अपना विश्वास नही खोया। यह बात आज कमला नगर में पार्टी कार्यकर्ता प्रेम मसीहा के आवास पर टीवी पर प्रधानंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कालोनीवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री का मन की बात में प्रधान मंत्री का यह कहना बहुत ही मायने रखता है कि आज हमारे देश का युवा आकाश छूने को तैयार है । हमारी युवा शक्ति विश्व को चुनोती दे रही तो हमारा देश पीछे कैसे रह सकता है। भारत विश्व की महान शक्ति बनने जा रहा है।

निकाय मंत्री ने कहा कि मोदी जी की इस बात को पूरी गम्भीरता के साथ लिया जाना चाहिए कि जिसमे उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि आने वाले दिनों में अमरनाथ यात्रा, सबरीमाला यात्रा और महाराष्ट्र के पंढरीनाथ यात्रा में देश भर से लाखों श्रदालु पहुंचते हैं इन यात्राओं में कोरोना महामारी से बचने के लिए पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है, इसके लिए हमे प्रिकॉशन डोज अवश्य ही लगवा लेनी चाहिये।

इस अवसर पर सुरेश गोयल धूप वाला, राम चन्द्र गुप्ता, प्रेम मसीह , प्रवीण जैन, सुरेंद्र सिंह सैनी, ओम प्रकाश, विजय कुमार, मदन लाल, मनोज गर्ग, एडवोकेट शिजा , स्मृति सिमा

error: Content is protected !!