सोहना बाबू सिंगला

सोहना नगरपरिषद क्षेत्र के करीब 41 हजार मतदाता अब की बार अपने मुखिया को चुनेंगे। परिषद मुखिया की सीट अनुसूचित महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। इसके अलावा परिषद के कुल 21 वार्डों में से 7 वार्डों की कमान भी महिलाओं के हाथों में होगी। जो अपने वार्डों का पार्षद बनने पर प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं प्रशासन ने चुनावों के मद्देनजर अपनी तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली हैं। ताकि चुनावों की घोषणा होने पर उनको आसानी से निष्पक्ष सम्पन्न कराया जा सके। 

सोहना नगरपरिषद के आम चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ आरम्भ होने लगी हैं। चुनावों को लेकर संभावित उम्मीदवारों ने अपना प्रचार सोशल मीडिया व होर्डिंग्स आदि के माध्यम से शुरू कर दिया है। इसके अलावा नेतागण रात रात भर चुनावी बैठकें भी आयोजित करके अपने समर्थकों के साथ रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। बता दें कि उक्तचुनाव 19 जून को होगा जिसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

सोहना नगरपरिषद चेयरपर्सन की सीट अबकी बार अनुसूचित महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। जबकि पूर्व में बैकवर्ड वर्ग महिला के लिए आरक्षित थी। उक्त चेयरपर्सन को इस बार सीधे मतदाता चुनेंगे। जबकि पहले चयनित पार्षद चैयरमेन का चुनाव करते थे। चेयरपर्सन पद हथियाने के लिए नेताओं की लंबी फहरिस्त है। जो अपने अपने तरीके से प्रचार में जुटे हैं। जबकि मतदाता अभी शांत नजर आ रहे हैं। वहीं सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण तय किया है। परिषद के कुल 21 वार्डों में 7 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किये हैं। जिसमें पाँच वार्ड सामान्य वर्ग महिलाओं व दो वार्ड अनुसूचित महिला वर्ग के लिए रिज़र्व किये हैं। 

41 हजार मतदाता करेंगे चयन ………….सोहना नगरपरिषद में 41 हजार मतदाता अपने प्रतिनिधि का चयन करेंगे। तथा परिषद का मुखिया चुनेंगे। जिसके लिए नेताओं की राह आसान नहीं है। जिनको अथक मेहनत करनी पड़ेगी। 

ये वार्ड होंगे महिला ………….सरकार ने नगरपरिषद चुनावों के लिए कुल 7 महिला वार्ड आरक्षित किये हैं। जिनमें वार्ड संख्या 2,5,10,18,21 वार्ड सामान्य महिलाओं के लिए व वार्ड नम्बर 13 व 19 अनुसूचित वर्ग महिला के लिए रिज़र्व किये हैं। जिनमें महिलाएं ही चुनावी जंग लड़ेंगी। इसके अलावा अन्य वार्डों में पुरुष ही चुनावी लड़ाई लड़ेंगे। 

क्या कहते हैं अधिकारी ………….नगर परिषद के सचिव व नोडल अधिकारी नवीन पांडे बताते हैं कि चुनाव के लिए तैयारियाँ लगभग पूरी हैं। उक्त चुनाव में करीब 41 हजार मतदाता भाग लेंगे। तथा अपना प्रतिनिधि का चयन करेंगे।

error: Content is protected !!