हरियाणा के संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में शनिवार को पीड़ित व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर रोष प्रदर्शन

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल । महेंद्रगढ़ शहर के रेलवे रोड पर स्थित खोखा व्यापारियों की प्रशासन द्वारा बीते 31 मार्च को तोड़े गए इन खोखों को लेकर व्यापारियों का धरना प्रदर्शन 55वें दिन व भूख हड़ताल 48वें दिन भी जारी रही।

हरियाणा के संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में शनिवार को पीड़ित व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर रोष प्रदर्शन किया। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि प्रशासन व सरकार द्वार की गई इन खोखा व्यापारियों के साथ असंवैधानिक कार्रवाई की कड़ी अलोचना करते हैं। क्योंकि एक तरफ सरकार जहां बेरोजगारों को रोजगार मुहैया नहीं करवा रहीं, वहीं दूसरी ओर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे छोटे व्यापारियों को उजाड़ने का कार्य किया। जो किसी भी कीमत पर किसान मोर्चा बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि या तो प्रशासन व प्रदेश सरकार इन्हें पुन: वहीं स्थापित करें अन्यथा यह आंदोलन यह बड़ा रूप धारण कर लेगा। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। शनिवार जहां उन्होंने भारी दलबल के साथ धरने पर व्यापारियों में जोश भरा, वहीं प्रदेश सरकार को भी अ‌र्द्धनग्न होकर बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए सरकार द्वारा की गई, अनैतिक कार्रवाई का विरोध प्रर्दशन किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन आज इस प्रदर्शन को देखकर या तो स्वयं समझ जायेगा अन्यथा व्यापारियों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा एक भारी लाव लश्कर के साथ महेंद्रगढ़ में सरकार के खिलाफ किसान आंदोलन की तरह एक बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगा।

आज व्यापारियों के समर्थन में युवा नेता विनोद तंवर पाली, किसान मोर्चा रेवाड़ी के अध्यक्ष समय सिंह यादव, बावल उप जिला प्रधान ईश्वर सिंह महलावत, महावीर महलावत, रामचंद्र नम्बरदार, सवाचंद नंबरदार रोलूवास, महावीर पहलवान, सरदार सिंह बावल, डा. रोहताश रोलूवास जिला उप प्रधान, पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक, आम पार्टी से सुकेश दीवान, चंद्रकला खातोद, कृष्ण यादव, नवीन राव, मोनी यादव, तेजपाल, रोशन सैनी सहित अनेकों सामाजिक संगठनों ने पहुंच कर अपना खोखा व्यापारियों को समर्थन दिया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!