— रैली में गुरुग्राम को मिलेगी कई सौगात   : जीएल शर्मा

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली को लेकर भाजपा नेताओं ने  अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। 29 मई को शहर के राजीव चौक पर होने वाली रैली को लेकर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने अपने सेक्टर 15 पार्ट 2 स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली की रूप रेखा पर चर्चा की।

जीएल शर्मा ने कहा कि रैली में मुख्यमंत्री गुरुग्राम को कई नई सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश समग्र विकास की ओर अग्रसर है। मनोहर लाल के रूप में प्रदेश को कुशल नेतृत्व मिला है। पिछले 7 साल में प्रदेश ने विकास के नए आयाम छुए हैं। गांव से लेकर शहरों का स्वरूप बदल रहा है। इसका पूरा श्रेय यशस्वी मुख्यमंत्री  मनोहर लाल कुशल नेतृत्व को जाता है। इन 7 सालों में प्रदेश ने  बिना भेदभाव और क्षेत्रवाद के विकास की नई इबारत लिखी है। 7 वर्षों मैं गुरुग्राम  का स्वरूप एकदम बदल गया है। अब सही मायने में गुरुग्राम विश्व स्तरीय शहरों की श्रेणी में शामिल हुआ है। जल्द ही पानी शहर में मेट्रो का विस्तार गुरुग्राम के विकास को और रफ्तार देगा। कार्यकर्ताओं को रैली अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करते हुए जीएल शर्मा ने कहा कि ऐसे यशस्वी मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए हर कार्यकर्ता को तत्पर रहना चाहिए।

उन्होंने रैली के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी। उन्होंने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता का नैतिक दायित्व है रैली के सफल आयोजन के लिए अपनी पूरी क्षमता से कार्य करें। यह कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री ने  प्रगति रैली के लिए गुरु द्रोण की पावन धरा को चुना है। इसलिए गुरुग्राम के हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। बैठक के दौरान उन्होंने भाजपा शासन में प्रदेश में अभी तक हुए विकास कार्य भी गिनाए। खासकर गुरुग्राम शहरी क्षेत्र के साथ-साथ पूरे लोकसभा  क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों का उन्होंने जिक्र किया।

बैठक में अर्जुन मंडल के पूर्व अध्यक्ष महेश वशिष्ठ, कई  ब्राह्मण संस्थाओं से जुड़े योगेश कौशिक, आदर्श ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष आरपी कौशिक, बस्ती राम प्रजापत, केआर दत्ता, अनिल अत्री, सागर ठाकरान, सत्येंद्र बल्लू राठी, प्रवीण खटाना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

error: Content is protected !!