पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव बने पहेली

भारत सारथी/ऋषि प्रकाश कौशिक

गुरुग्राम। आज हरियाणा की अधिकांश जनता पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों के बारे में सोच रही है लेकिन सरकार की ओर से कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा रहा है। आज मुख्यमंत्री ने प्रेसवार्ता में कहा कि निकाय चुनावों का रास्ता साफ, चुनाव आयोग जब चाहेगा कर लेगा चुनाव लेकिन उसी प्रेस वार्ता में कहा कि पंचायती व निकाय चुनाव में ओबीसी रिजर्वेशन पर गणना आधारित डाटा न होने के कारण कोर्ट ने रोक लगा दी है। अब हरियाणा सरकार द्वारा अलग से कमिशन बैठाकर ईकाई अनुसार ओबीसी का डाटा एकत्रित किया जाएगा, अर्थात स्पष्ट कुछ नहीं है।

ये तो चुनाव के समय के बारे में बात हुई और ऐसा ही कुछ चुनाव लडऩे के बारे में है। नहीं पता भाजपा चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी या निर्दलियों की मदद करेगी। बदल-बदलकर ब्यान आते हैं। इधर जजपा पूरे जोरों से अपने प्रचार में लगी है। वह कह रही है कि हम भाजपा के साथ मिलकर लड़ेंगे। भाजपा की ओर से ऐसा कुछ कहा नहीं जा रहा है। ऐसा लगता है कि सब भविष्य के गर्भ में है। कांग्रेस, आप, इनेलो की ओर से कहा जा रहा है कि वे चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!