सोहना बाबू सिंगला

कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक पार्टी की रीड की हड्डी होता है। जो पार्टी को सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। पार्टी कार्यकर्ता की मेहनत के बल पर ही सत्ता हासिल करती है। यह कहना है जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान डॉ अजय चौटाला का जो कस्बे में विजय संकल्प सम्मेलन में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं में जान फूंकते हुए कहा कि निकाय चुनाव पार्टी के लिए सेमीफाइनल मैच होगा। जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावों में मेहनत करनी होगी। जिससे पार्टी के उम्मीदवारों को विजय दिलाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि निकाय चुनाव भाजपा व जज्पा संयुक्त रूप से लड़ेगी। जिनकी सीटों का बंटवारा हाई कमान द्वारा तय किया जाएगा।

कस्बे की अनाज मंडी में विजय संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। उक्त सम्मेलन भारी भीड़ के चलते रैली के रूप में तब्दील हो गया। जिसको देखकर पार्टी के नेतागण गदगद हुए बिना ना रह सके। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि जज्बा सुप्रीमो डॉक्टर अजय चौटाला मौजूद थे। जिनके पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उक्त सम्मेलन में लायंस क्लब सोहना,आड़ती एसोसिएशन व पंच सरपंचों ने अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया। वक्ताओं ने पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जमकर तारीफ की। भीषण गर्मी के बावजूद लोग अंत तक डटे रहे। अपने संबोधन में बोलते हुए मुख्य अतिथि व सुप्रीमो डॉ अजय चौटाला ने कहा कि निकाय चुनाव पार्टी के लिए सेमीफाइनल मैच होगा। जिससे पार्टी का भविष्य तय होगा। पार्टी भाजपा के साथ मिलकर निकाय चुनाव लड़ेगी। सीटों का बंटवारा हाई कमान द्वारा तय किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन सरकार सभी वायदों को निभाने में सफल रही है। जिसके कारण प्रदेश में खुशहाली का माहौल है। उन्होंने जजपा कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान भी किया है।

इस अवसर पर भाजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला, जज्पा जिला अध्यक्ष ऋषि राज राणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, सूबे सिंह बोहरा, हलका अध्यक्ष सतीश राघव घामडोज, पप्पू पठान, अभिषेक वशिष्ठ, चेतन शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

भाजपा नेता गण रहे नदारद ……………जजपा द्वारा आयोजित सम्मेलन में भाजपा के स्थानीय नेता गण दूर रहे। जिन्होंने कार्यक्रम में शिरकत नहीं की थी। हालांकि सम्मेलन के आयोजक विनेश गुर्जर बताते हैं कि उन्होंने भाजपा के सभी स्थानीय नेताओं को न्योता दिया था। किंतु बावजूद इसके भाजपाई कार्यक्रम में दूर-दूर तक भी नजर नहीं आए।

error: Content is protected !!