झाड़सा में सांसद अरविंद शर्मा ने किया भगवान परशुराम भवन का उद्घाटन

— विभिन्न  ब्राह्मण संस्थाओं के संरक्षक जीएल शर्मा भी रहे उपस्थित

गुरुग्राम। झाड़सा में नवनिर्मित भगवान परशुराम भवन का रोहतक के सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने विधिवत उद्घाटन किया। उनके साथ प्रदेश की  विभिन्न ब्राह्मण संस्थाओं के संरक्षक जीएल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

भवन के उद्घाटन उपरांत अपने संबोधन में सांसद शर्मा ने सभी विप्र बंधुओं को नए भवन की सौगात की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम भवन के रूप में विप्र बंधुओं को सामाजिक समरसता का विशेष केंद्र मिला है। भगवान परशुराम भवन न केवल आध्यात्मिक और धार्मिक बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों के संचालन का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा भगवान परशुराम ने समस्त समाज को सामाजिक समरसता के पाठ पढ़ाया।  उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलकर विप्र बंधु सामाजिक समरसता को आगे बढ़ा रहे हैं।

प्रदेश में विभिन्न ब्राह्मण संस्थाओं के संरक्षक एवं हरियाणा  प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने सांसद अरविंद शर्मा का आभार जताते हुए कहा भगवान परशुराम भवन झाड़सा का 2 साल पहले शिलान्यास किया गया था। झाड़सा में आज भगवान परशुराम भवन के रूप में  जनसेवा का एक और केंद्र  बनाने में सफलता मिली है। उन्होंने सांसद अरविंद शर्मा को बताया प्रदेशभर में बनाए गए भगवान परशुराम भवन जनसेवा के माध्यम बन रहे हैं। भवनों में गरीब कन्याओं के विवाह समारोह से लेकर दूसरी  सामाजिक गतिविधियां की जा रही है।  इससे पूर्व पटौदी रोड पर भगवान परशुराम भवन में भी सामाजिक समरसता  की अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही है। उन्होंने भवन निर्माण के लिए मेयर मधु आजाद, क्षेत्र के पार्षद हेमंत सेन सहित नगर निगम के सभी संबंधित पदाधिकारियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

उद्घाटन समारोह में भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, गुड़गांव बार काउंसिल के सचिव राहुल भारद्वाज, पूर्व सचिव हेमंत शर्मा, रिटायर्ड जज जेबी शर्मा,  ब्राह्मण सभा झाड़सा के अध्यक्ष शिवकुमार, उप प्रधान प्रदीप वशिष्ठ, महासचिव रविंद्र कौशिक, एडवोकेट योगेश भारद्वाज, कमल दीक्षित, मुनींद्र भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। 

Previous post

तालाब आदि परंपरागत जल स्रोत हमारी प्राचीन धरोहर ,इसे संजोकर रखना नैतिक दायित्व : कृषि मंत्री जेपी दलाल

Next post

चण्डीगढ डिपो के महाप्रबंधक परिवहन मन्त्री के संरक्षण में, नही हो पा रही 1,45,739 रूपये के फर्जीवाङे की जांच : दोदवा

You May Have Missed

error: Content is protected !!