कहा – आज पुरा प्रदेश कांग्रेस के साथ है क्योंकि कांग्रेस कभी अधर्म, अन्याय और नफरत की बात नही करती
हुड्डा के सशक्त नेतृत्व में अब सभी एकजुटता से जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को मज़बूत करने का काम करेंगे

29/4/2022 :- ‘हरियाणा प्रदेश कांग्रेस में शीर्ष स्तर पर किए गए बदलाव पर खुशी जताते हुए आज महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सुनीता वर्मा ने अपने समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांट कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के फैसले का स्वागत किया।

उन्होनें हरियाणा में कांग्रेस आलाकमान के सकारात्मक निर्णय पर खुशी जताते हुए कहा कि हम सभी कांग्रेसजन हरियाणा में हुड्डा जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनायेंगे।

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है इसलिए उसने इन नियुक्तियों में पुरे प्रदेश को उचित प्रतिनिधित्व देते हुए सोहना से जितेन्द्र भारद्वाज व पानीपत के मतलौडा से सुरेश गुप्ता और भिवानी से श्रुति चौधरी तथा नारायणगढ से रामकिशन गुज्जर को प्रदेश कांग्रेस पार्टी का कार्यकारी सह प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करके पुरे प्रदेश व सभी वर्गों को जो सम्मान दिया है वो पार्टी के सर्वोच्च नेतृत्व की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है, जिसके सुखद परिणाम जल्द ही पार्टी को प्रदेश की राजनीति में देखने को मिलेंगें।

वर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा की अब नवनियुक्त पार्टी अध्यक्ष उदयभान जी की अगुआई में ना सिर्फ पार्टी का जल्दी ही मजबूत संगठन खडा होगा बल्कि रूठों व अलग थलग उपेक्षित लोगों को मना कर उन्हें पार्टी में सक्रियता से जोडकर बूथ से लेकर प्रदेश के संगठन तक को प्रभावी रुप से सक्रिय किया जायेगा।

महिला कांग्रेस नेत्री ने कहा कि सभी एकजुटता से मिलकर भाजपा-संघी फासिस्ट सरकार के खिलाफ लड़ेंगे और मुझे पूर्ण विश्वास है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी के नेतृत्व में 2024 के चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस न केवल लोकसभा चुनाव जीतेगी अपितु प्रदेश में भी निश्चित रूप से अपनी सरकार बनाएगी।

वर्मा ने हरियाणा प्रदेश नेतृत्व में की गई नई नियुक्तियों पर खुशी जताते हुए कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया जी, राहुल गाँधी जी व प्रियंका जी का आभार जताया और कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने कर्मठ नेता उदयभान जी को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बनाकर हरियाणा की जनभावनाओं के अनुसार प्रदेश की जनता को ये सन्देश दिया है कि हरियाणा के पूर्व यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी सर्वमान्य नेता है जिनके नेतृत्व में कांग्रेस एकजुटता से लड़ेगी और जीतेगी।

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि आज पुरा प्रदेश कांग्रेस के साथ है क्योंकि कांग्रेस कभी अधर्म, अन्याय और नफरत की बात नही करती। अब हरियाणा कांग्रेस जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओ के साथ एकजुटता से मिलकर कांग्रेस को मज़बूत करने का काम करेंगे।

उन्होनें प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगें और प्रदेश के हर वर्ग की आवाज को बुलंद करना ही उनका सर्वोपरि उद्देश्य रहेगा।

error: Content is protected !!